अयोध्या: सेवानिवृत्त शिक्षकों को दी गई विदाई, सराहा गया कार्यकाल
अयोध्या। रायबरेली रोड स्थित गुरुनानक गर्ल्स इंटर कॉलेज में सेवानिवृत्त 15 शिक्षकों को गुरुवार को भावभीनी विदाई दी गई। अध्यक्षता गुरुनानक एजुकेशनल सोसायटी के सचिव प्रतिपाल सिंह पाली ने की। मुख्य अतिथि डॉ. राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय के मुख्य नियंता प्रो. अजय प्रताप सिंह रहे। उन्होंने कहा कि सेवानिवृत्त शिक्षकों का योगदान सराहनीय रहा है। …
अयोध्या। रायबरेली रोड स्थित गुरुनानक गर्ल्स इंटर कॉलेज में सेवानिवृत्त 15 शिक्षकों को गुरुवार को भावभीनी विदाई दी गई। अध्यक्षता गुरुनानक एजुकेशनल सोसायटी के सचिव प्रतिपाल सिंह पाली ने की। मुख्य अतिथि डॉ. राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय के मुख्य नियंता प्रो. अजय प्रताप सिंह रहे। उन्होंने कहा कि सेवानिवृत्त शिक्षकों का योगदान सराहनीय रहा है।
उनका क्रियाकलाप बच्चों एवं विद्यालय को चिरस्मरणीय रहेगा। सचिव प्रतिपाल सिंह पाली ने कहा शिक्षक कभी सेवानिवृत्त नहीं होते हैं वे हमेशा समाज के लिए कार्य करते हैं। सेवानिवृत्त शिक्षकों को शाल, बुके, डायरी और अन्य उपहार देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर तमाम गणमान्य नागरिक, शिक्षक शिक्षिकाएं और छात्राएं मौजूद रहीं।
यह भी पढ़ें-अयोध्या: एक बार फिर सुनाई देगी शहनाइयों की गूंज, अगले 35 दिन हैं मांगलिक कार्यों के लिए शुभ
