बाराबंकी: टेंपो चालकों से अवैध वसूली जारी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बाराबंकी। देवा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत मामा पुर ब्लॉक  स्थित गेट के सामने व कुर्सी नहर पुल निगोहा मार्ग पर अवैध तरीके से टेंपो स्टैंड लग रहा है। टेंपो चालकों से अवैध वसूली हो रही है। भाजपा सरकार में नगर पंचायतों में पड़ाव  शुल्क को छोड़कर किसी भी ठेके का शुल्क नहीं लिया जा …

बाराबंकी। देवा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत मामा पुर ब्लॉक  स्थित गेट के सामने व कुर्सी नहर पुल निगोहा मार्ग पर अवैध तरीके से टेंपो स्टैंड लग रहा है। टेंपो चालकों से अवैध वसूली हो रही है। भाजपा सरकार में नगर पंचायतों में पड़ाव  शुल्क को छोड़कर किसी भी ठेके का शुल्क नहीं लिया जा रहा है। इतना ही नहीं ग्राम पंचायतों की जमीन पर भी पड़ाव शुल्क नहीं पड़ता है। लेकिन देवा थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत मामापुर की जमीन पर ब्लॉक गेट के सामने टेंपो खड़े होते हैं और सवारियां भरते हैं, ठीक इसी प्रकार कुर्सी नहर पुल के पास निगोहा की ओर जाने वाले टेंपो खड़े होते हैं और सवारियां भरते हैं।

टेंपो चालकों का कहना है कि एक व्यक्ति नगर पंचायत से आता है और 10 रुपये प्रति गाड़ी 1 दिन का शुल्क ले जाता है। जिससे हम लोग काफी परेशान हैं। टेंपो चालकों का यह भी कहना है कि सवारियां इस रोड पर नहीं निकलती हैं। दिन में एक दो चक्कर लग जाते हैं। निगोहा रोड पर प्रतिदिन 25 रूपये शुल्क लिया जाता है और कुर्सी देवा रोड पर 10 रूपये प्रति गाड़ी शुल्क हम लोगों से वसूला जाता है। टेंपो चालक रवि कुमार के साथ कई अन्य चालक बताते हैं कि अंसार नाम का कोई व्यक्ति आता है वही शुल्क इकट्ठा करके ले जाता है।

इस संबंध में वरिष्ठ लिपिक ओंकारनाथ सैनी नगर पंचायत देवा से बात की गई तो उन्होंने बताया कि हमारे यहां से कोई भी व्यक्ति वहां का शुल्क वसूलने नहीं जाता है और वह क्षेत्र नगर पंचायत से अलग मामापुर ग्राम पंचायत में आता है। जिससे हमारा कोई संबंध नहीं है अगर कोई अवैध वसूली करता है तो उसकी शिकायत तुरन्त पुलिस थाने में करनी चाहिए।

यह भी पढ़ें:हरदोई:  किसान को बाइक ने मारी टक्कर,मौत

संबंधित समाचार