आजमगढ़: DM के निर्देश पर चमकने लगे कोइरिया के पोखरे

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

आजमगढ़। जीयनपुर के पास कोइरिया के पोखरे को चमकाने में नगर पंचायत के कर्मचारी और अधिकारी जी-जान से जुटे गए हैं। आपको बतादें कि मजदूर लगा कर घाटों और सीढि़यों की रंगाई-पोताई के काम के साथ रंग-बिरंगी टाइल्स तेजी से लगाई जा रही है। DM अमृत त्रिपाठी ने पिछले पखवारा नगर पंचायत जीयनपुर की साफ-सफाई …

आजमगढ़। जीयनपुर के पास कोइरिया के पोखरे को चमकाने में नगर पंचायत के कर्मचारी और अधिकारी जी-जान से जुटे गए हैं। आपको बतादें कि मजदूर लगा कर घाटों और सीढि़यों की रंगाई-पोताई के काम के साथ रंग-बिरंगी टाइल्स तेजी से लगाई जा रही है।

DM अमृत त्रिपाठी ने पिछले पखवारा नगर पंचायत जीयनपुर की साफ-सफाई का निरीक्षण किया था, जिसमें खामियां सामने आई। जिसके बाद नाराजगी भी व्यक्त की थी। जिसे लेकर पोखरे के बगल में स्थित राम-जानकी मंदिर पर स्वच्छता के लिखे स्लोगन और मनोहारी द्रश्यों से पोखरा सुदंर हो गया है।

आपको बतादें कि SDM सगड़ी गौरव कुमार को निर्देशित किया था कि सुंदरीकरण का काम अपनी देखरेख में स्वयं कराएं जिससे अगली बार आऊं तो इसका रंग रूप बदल जाना चाहिए। नगर पंचायत जीयनपुर के अधिशासी अधिकारी अखिलेश यादव ने बताया कि DM के निर्देशानुसार पोखरे का स्वच्छ भारत मिशन के तहत सुंदरीकरण का काम चल रहा है। जिसमें घाटों की पेंटिग, पेड़ों के नीचे चबूतरा और चबूतरे पर टाइल्स,पेड़ों की रंगाई का भी काम चल रहा है।

यह भी पढ़ें-मुरादाबाद: जिला महिला अस्पताल में स्टाफ नर्स ने की खुदकुशी, फांसी पर लटका मिला शव

संबंधित समाचार