हरदोई:  किसान को बाइक ने मारी टक्कर,मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हरदोई। घर से खरीददारी करने जा रहे किसान को एक तेज़ रफ़्तार बाइक ने टक्कर मार दी। जिससे वह बुरी तरह ज़ख्मी हो गया। उसे इलाज के लिए मेडिकल कालेज ले जाया गया। जहां लखनऊ के लिए रिफर कर दिया गया। घर वाले उसे इलाज के लिए ले जा रहे थे। इसी बीच रास्ते में …

हरदोई। घर से खरीददारी करने जा रहे किसान को एक तेज़ रफ़्तार बाइक ने टक्कर मार दी। जिससे वह बुरी तरह ज़ख्मी हो गया। उसे इलाज के लिए मेडिकल कालेज ले जाया गया। जहां लखनऊ के लिए रिफर कर दिया गया। घर वाले उसे इलाज के लिए ले जा रहे थे। इसी बीच रास्ते में उसकी मौत हो गई। हादसा हरदोई-लखनऊ ईंट-भट्टे के पास होना बताया जा रहा है।

बताया गया है कि कोतवाली शहर इलाके के लालपालपुर निवासी 70 वर्षीय रामपाल यादव खेती-किसानी करता था। बुधवार की देर शाम घर से किसी काम के सिलसिले में पालपुर चौराहा जा रहा था। इसी बीच हरदोई-लखनऊ पर ईंट-भट्ठे के पास तेज़ रफ़्तार में आ रही बाइक ने उसे ज़ोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगने से रामपाल बुरी तरह ज़ख्मी हो गया।

इससे वहां मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। बुरी तरह ज़ख्मी हुए रामपाल को इलाज के लिए हरदोई मेडिकल कालेज ले जाया गया। जहां डाक्टरों ने उसकी हालत देख कर लखनऊ के लिए रेफर कर दिया। घर वाले उसे लखनऊ ले जा रहे थे। इसी बीच उसने रास्ते में हालत और बिगड़ गई। रामपाल को कछौना सीएचसी ले जाया गया।जहां उसने दम तोड़ दिया।

इसकी जानकारी होते ही पुलिस ने शव को अपने कब्ज़े में ले कर उसका पोस्टमार्टम कराया है। हादसे की जांच-पड़ताल की जा रही है। हादसे की खबर सुनते ही रामपाल के घर में कोहराम बरपा हो गया। उसकी पांच बेटियां हैं। जिनकी शादी हो चुकी है।

यह भी पढ़ें:आजमगढ़: DM के निर्देश पर चमकने लगे कोइरिया के पोखरे

संबंधित समाचार