बाराबंकी: धूमधाम से मना समाजवादी चिंतक पंडित राजनाथ शर्मा का जन्मदिन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बाराबंकी। गुरुवार को राजनाथ शर्मा अमृत महोत्सव समिति द्वारा देवा रोड स्थित गांधी भवन में सुबह से ही लोगों की आमद दर्ज होने लगी। हर कोई पंडित राजनाथ शर्मा को बधाई देंने के लिए उत्सुक दिखा। सुबह 8:00 बजे गांधी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर सुंदरकांड का पाठ हुआ उसके बाद गांधी ट्रस्ट सभागार में प्रदेश …

बाराबंकी। गुरुवार को राजनाथ शर्मा अमृत महोत्सव समिति द्वारा देवा रोड स्थित गांधी भवन में सुबह से ही लोगों की आमद दर्ज होने लगी। हर कोई पंडित राजनाथ शर्मा को बधाई देंने के लिए उत्सुक दिखा। सुबह 8:00 बजे गांधी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर सुंदरकांड का पाठ हुआ उसके बाद गांधी ट्रस्ट सभागार में प्रदेश के दूर दराज और जिले के तमाम लोगों ने मंच सम्भाला तो राजनाथ शर्मा के व्यक्तित्व के आगे लोगों के शब्द कम पड़ गये।

शुभचिंतकों ने उनके स्वस्थ और चिरायु की कामना की। इसी बीच प्र्रदेश सरकार के पूर्व मंत्री अरविंद सिंह गोप ने बाबा साहब भीमराव अम्बेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण भी किया उपस्थिति लोगों ने बाबा साहब के जीवन शैली और उनके कृतित्व पर प्रकाश डाला। अपराह्न दो बजे समरसता भोज का आयोजन हुआ। शाम छः बजे रोज़ा अफ्तार पार्टी का आयोजन किया गया।

जिसमें जिले के दूर दराज से आये धर्मगुरूओं के साथ साथ स्थानीय लोगों ने एक साथ रोजा खोला। लगभग साढ़े सात बजे एक कव्वाली का आयोजन किया गया। जिसको सुनने के लिए शहर के कोने-कोने से लोग आते रहे। रात्रि लगभग नौ बजे उपस्थित लोगों के साथ पं. राजनाथ शर्मा ने रात्रि भोज का आनन्द उठाया। बताते चलें पं. राजनाथ शर्मा लोकतंत्र सेनानी है ,जय प्रकाश नारायण, डॉ. राममनोहर लोहिया जी के साथ युवा काल से जुड़े तो समाजवादी हो गये।

बेहद सहज, सरल और मानवीय संवेदना के धनी राजनाथ शर्मा के विषय में ये कहा जाता है बिगड़ते काम को चुटकियों में बना देने का माद्दा गर किसी में है तो वह पं. राजनाथ शर्मा ही है। गांधी जीवन दर्शन,स्वदेशी स्वावलम्बन ,कौमी एकता पर न जाने कितने कार्यक्रमों के माध्यम से उन्होंने प्र्रदेश से लेकर देश भर में गांधीवादी विचारधारा को बढ़ाने का काम किया । जिले में उनकी एक अलग पहचान है।

यह भी पढ़ें-Ranbir-Alia Wedding: शादी के बंधन में बंधे रणबीर-आलिया, दूल्हा-दुल्हन की एक झलक के लिये बेकरार हैं फैंस

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज