रायबरेली: मजदूरी मांगने पर युवक को पीटा, भाजपा नेता पर लगा आरोप

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रायबरेली । अपनी मेहनत की मजदूरी मांगने गए एक गरीब के साथ बड़ा अमानवीय कृत्य हुआ है । उसे लोहे की रॉड से इतना पीटा गया है कि वह मरणासन्न अवस्था में सीएचसी में भर्ती है । पुलिस मामले में सुलह समझौता करा रही हैं। मामला खीरों थाना क्षेत्र के भीतरी ग्राम का है । …

रायबरेली । अपनी मेहनत की मजदूरी मांगने गए एक गरीब के साथ बड़ा अमानवीय कृत्य हुआ है । उसे लोहे की रॉड से इतना पीटा गया है कि वह मरणासन्न अवस्था में सीएचसी में भर्ती है । पुलिस मामले में सुलह समझौता करा रही हैं।

मामला खीरों थाना क्षेत्र के भीतरी ग्राम का है । गांव के संतोष लोधी बहुत गरीब है। गांव में इधर उधर मेहनत मजदूरी करके जीवन यापन करते हैं । उन्होंने कुछ दिन पूर्व गांव के प्रधान के यहां मजदूरी की थी । जिसका पारिश्रमिक उनको नहीं मिला था । बताया जाता है कि बुधवार की शाम को मजदूर प्रधान के यहां अपनी मेहनत की मजदूरी मांगने गया था । जहां पर प्रधान के पुत्र व भाजपा के मंडल महामंत्री से मजदूर की मुलाकात हुई ।

बताते है कि मजदूरी मांगने प्रधान पुत्र को इतना नागवार लगा कि वह मजदूर पर आग बबूला हो गए । बात इतनी बढ़ गई कि मजदूर पर लोहे की रॉड लेकर टूट पड़े । मजदूर को इतना पीटा गया कि वह मरणासन्न होकर गिर गया । सूचना पाकर मजदूर के परिजन वहां पहुंचे और उसे सीएचसी लेकर गए । जहां उसका इलाज चल रहा है । मजदूर की पीठ पर काफी चोटें लगी हुई है ।

मामले में कोतवाली निरीक्षक बृजेश सिंह  ने बताया कि उन्हें घटना की तहरीर नहीं मिली है । इंटरनेट मीडिया के माध्यम से मामले की जानकारी हुई है ।  पीडित पक्ष को कोतवाली बुलाया गया है । तहरीर मिलने पर विधिक कार्रवाई की जायेगी ।

यह भी पढ़ें:कोरोना के मामलों में बढ़ोतरी से चिंता की बात नहीं- मनीष सिसोदिया 

संबंधित समाचार