बहराइच: जबरन दुकान पर कब्जा करने पहुंचे दबंगों ने व्यापारी को पीटा, पुलिस जांच में जुटी
बहराइच। नगर के ऋषि भूमि मोहल्ला निवासी व्यापारी की दुकान पर गुरुवार को कुछ दबंग पहुंच गए। सभी ने दुकान पर जबरन कब्जा करने की कोशिश की। दुकान के अंदर रखे सामान बाहर फेंकने लगे। विरोध करने पर व्यापारी को जमकर पीटा। गंभीर हालत में व्यापारी को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। पुलिस …
बहराइच। नगर के ऋषि भूमि मोहल्ला निवासी व्यापारी की दुकान पर गुरुवार को कुछ दबंग पहुंच गए। सभी ने दुकान पर जबरन कब्जा करने की कोशिश की। दुकान के अंदर रखे सामान बाहर फेंकने लगे। विरोध करने पर व्यापारी को जमकर पीटा। गंभीर हालत में व्यापारी को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। पुलिस ने तहरीर लेकर जांच शुरू कर दी है।
रिसिया थाना क्षेत्र के नगर के मोहल्ला ऋषि भूमि सुरेश लाट की निजी दुकान है। सुरेश स्वयं परचून की दुकान का संचालन करते हैं। गुरुवार दोपहर में व्यापारी कीं दुकान पर जबरन कब्जा करने के लिए शास्त्री नगर मोहल्ले के शिव अग्रवाल समेत अन्य लोग पहुंच गए। सभी ने दुकान में रखा सामान बाहर फेंकना शुरू कर दिया। व्यापारी ने दुकान पर कब्जे का विरोध किया तो दबंगों ने पिटाई शुरू कर दी। आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर थाना प्रभारी रमाशकर यादव मय फोर्स के पहुंचे। पुलिस ने दोनों पक्षो को थाने पर बुलाया। दबंगों के हमले में घायल व्यापारी को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। सुरेश की तहरीर पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
यह है मामला
व्यापारी सुरेश लाट ने बताया कि दुकान किराये पर लेने की बात शिव अग्रवाल पुत्र ओमप्रकाश अग्रवाल शास्त्री नगर निवासी ने की थी। इस पर सुरेश ने किराए के लिए रजिस्टर नामा लिखाने की बात कही। इसके बाद सुरेश को नानपारा तहसील ले गये। यहां पर फर्जीवाड़ा कर शिव अग्रवाल ने सुरेश की दुकान का बैनामा करवा लिया था, जिसका मामला आज भी अदालत मे चल रहा है। इसके बाद भी जबरन कब्जा कर रहे हैं।
यह भी पढ़ें: मुरादाबाद: दहेज के लिए तलाक देने में पति समेत छह पर मुकदमा
