अयोध्या: इयरफोन लगाना पड़ा महंगा, ट्रेन से कटकर युवक की हुई मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या। थाना महाराजगंज क्षेत्र के पुलिस चौकी पूराबाजार अंतर्गत ग्राम  भिटरिया नारा निवासी प्रदीप प्रजापति पुत्र श्याम नारायन प्रजापति (22) की बुधवार रात ट्रेन से कटकर मौत हो गई। बताया जाता है कि इयरफोन लगा कर मोबाइल चलाने के कारण युवक ट्रेन की चपेट में आ गया। शव बरामद करते समय कान में इयरफोन लगे …

अयोध्या। थाना महाराजगंज क्षेत्र के पुलिस चौकी पूराबाजार अंतर्गत ग्राम  भिटरिया नारा निवासी प्रदीप प्रजापति पुत्र श्याम नारायन प्रजापति (22) की बुधवार रात ट्रेन से कटकर मौत हो गई। बताया जाता है कि इयरफोन लगा कर मोबाइल चलाने के कारण युवक ट्रेन की चपेट में आ गया। शव बरामद करते समय कान में इयरफोन लगे रहने की पुष्टि पुलिस ने की है।

चौकी प्रभारी राम अवतार राम ने बताया युवक के घर के सामने ही रेलवे लाइन है। परिवार वालों का कहना है कि शौच के लिए गया था। काफी देर तक नहीं आया तो परिवार वालों ने खोजबीन शुरू की। इसी दौरान घर के सामने रेलवे लाइन पर कटी लाश मिली। ग्रामीणों ने बताया प्रदीप के दोनों कान में इयरफोन लगा था। इस कारण ट्रेन की आवाज न सुन पाने के कारण ट्रेन की चपेट में आ गया। घटना से युवक के घर में कोहराम मचा है।

यह भी पढ़ें-बहराइच: जबरन दुकान पर कब्जा करने पहुंचे दबंगों ने व्यापारी को पीटा, पुलिस जांच में जुटी

संबंधित समाचार