डॉ. अंबेडकर को पीएम ने सबसे ज्यादा सम्मान दिया: सुरेश खन्ना

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या। अंबेडकर जयंती पर भाजपा की तरफ से आयोजित सामाजिक समरसता सम्मेलन का आयोजन मांगी चांदपुर में किया गया। मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री सुरेश खन्ना ने कहा कि सबसे ज्यादा सम्मान भारत रत्न डॉ. अंबेडकर को पीएम मोदी ने दिया है। डॉ. अंबेडकर हमेशा कांग्रेसी रहे। कांग्रेस ने उन्हें कभी सम्मान नहीं दिया। वित्त व …

अयोध्या। अंबेडकर जयंती पर भाजपा की तरफ से आयोजित सामाजिक समरसता सम्मेलन का आयोजन मांगी चांदपुर में किया गया। मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री सुरेश खन्ना ने कहा कि सबसे ज्यादा सम्मान भारत रत्न डॉ. अंबेडकर को पीएम मोदी ने दिया है। डॉ. अंबेडकर हमेशा कांग्रेसी रहे। कांग्रेस ने उन्हें कभी सम्मान नहीं दिया।

वित्त व संसदीय कार्य मंत्री खन्ना ने कहा कि डॉ. अंबेडकर विलक्षण बुद्धि, संवेदनशील, शिक्षा के प्रति समर्पण के चलते ही अर्थशास्त्र व कानून में पीएचडी हासिल की। उनके जीवन से युवाओं को प्रेरणा लेनी चाहिए। भाग्य व मुकद्दर कुछ नहीं, मेहनत का कोई विकल्प नहीं, यह बात डॉ. भीमराव अंबेडकर ने साबित की है। उन्होंने कहा कि डॉ. अंबेडकर ने सबसे ज्यादा शिक्षा को महत्व दिया। वह धारा 370 को रखने के विरोधी थे। मोदी जी ने धारा 370 के नासूर को हमेशा के लिए खत्म कर दिया।

विधायक रामचंद्र यादव ने कहा कि दलितों, पीड़ितों, वंचितों और शोषितों के कल्याण के लिए मोदी व योगी सरकार समर्पित है। इससे पहले डॉ. अंबेडकर के चित्र पर कैबिनेट मंत्री, विधायक व जिलाध्यक्ष ने माल्यार्पण किया। संचालन पूर्व पालिकाध्यक्ष अशोक कसौंधन व अध्यक्षता जिलाध्यक्ष संजीव सिंह ने किया।

यह भी पढ़ें-काशीपुर: उत्तराखंड के विधायकों के वेतन भत्तों पर 96.42 करोड़ खर्च

संबंधित समाचार