पीलीभीत: संदिग्ध परिस्थितियों में मजदूर की मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

पीलीभीत, अमृत विचार। संदिग्ध परिस्थतियों में एक मजदूर की मौत हो गई। परिजनों ने फंदा लगाकर जान देने की बात कही, लेकिन वह मौत की वजह नहीं बता सके। पुलिस के पहुंचने से पहले ही शव भी फंदे से उतारा जा चुका था। पुलिस ने मौका मुआयना कर जानकारी जुटाई। शव को पोस्टमार्टम के लिए …

पीलीभीत, अमृत विचार। संदिग्ध परिस्थतियों में एक मजदूर की मौत हो गई। परिजनों ने फंदा लगाकर जान देने की बात कही, लेकिन वह मौत की वजह नहीं बता सके। पुलिस के पहुंचने से पहले ही शव भी फंदे से उतारा जा चुका था। पुलिस ने मौका मुआयना कर जानकारी जुटाई। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

जहानाबाद थाना क्षेत्र के भगवंतपुर बझेड़ा निवासी 38 वर्षीय कीरथ प्रसाद पुत्र जवाहर लाल मजदूरी करते थे। वह अविवाहित थे। बड़े भाई नन्हेलाल, भाभी रामवती के साथ रहते थे। परिजन के अनुसार गुरुवार सुबह भाई भट्टे पर काम करने चले गए। भाभी खेत पर काम करने चली गई थी। घर पर कीरथ प्रसाद अकेले थे। इस दौरान उन्होंने खुदकुशी कर ली।

दोपहर करीब साढ़े 12 बजे भाभी खेत से घर पहुंची तो उसका शव अपने ही कमरे में रस्सी के फंदे पर लटका मिला। शोर सुनकर काफी लोग जमा हो गए। फिर शव को नीचे उतार लिया गया। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। जहानाबाद इंस्पेक्टर प्रभास पुलिस बल के साथ पहुंच गए। सीओ सदर लल्लन सिंह भी गए। फील्ड यूनिट को बुलाकर सुरागरसी कराई गई। परिजन से बातचीत कर जानकारी की। सीओ ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। छानबीन को टीम लगी हुई है।

ये भी पढ़ें- पीलीभीत: बीयर बार कांड के फरार आरोपियों पर पुलिस मेहरबान

संबंधित समाचार