बरेली: नगर निगम की जमीन पर कब्जे का प्रयास, टीम ने रुकवाया

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। नगर निगम की जमीन पर कब्जा करने के लिए अवकाश का दिन चुना लेकिन मंशा सफल नहीं हो पाई। पूर्व पार्षद के द्वारा बुखारपुरा में जमीन पर कब्जा करने के लिए नींव भरी जा रही थी। प्रवर्तन टीम ने छुट्टी के दिन मौके पर पहुंचकर काम रुकवाया दिया। कब्जाधारी उक्त जमीन को …

बरेली, अमृत विचार। नगर निगम की जमीन पर कब्जा करने के लिए अवकाश का दिन चुना लेकिन मंशा सफल नहीं हो पाई। पूर्व पार्षद के द्वारा बुखारपुरा में जमीन पर कब्जा करने के लिए नींव भरी जा रही थी। प्रवर्तन टीम ने छुट्टी के दिन मौके पर पहुंचकर काम रुकवाया दिया। कब्जाधारी उक्त जमीन को अपनी बता रहे थे। टीम ने कागजों की जांच होने तक काम नहीं करने की चेतावनी दी है।

नगर निगम की इस जमीन पर कब्जा करने पर वर्ष 2007 में नगर निगम के अधिशासी अभियंता ने साजिद सकलैनी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। अब 15 साल बाद दो दिन के अवकाश का लाभ उठाते हुए साजिद सकलैनी ने गुरुवार को सुबह उसी जमीन पर नींव भरवाने का काम शुरु कर दिया। इस बात की शिकायत नगर निगम में की गई।

इसी के बाद अफसरों ने छुट्टी के दिन जयपाल पटेल के नेतृत्व में सुरक्षा टीम के दस्ते को मौके पर पहुचंने का आदेश देकर अवैध कब्जा रुकवाने के निर्देश दिए। टीम ने मौके पर काम रुकवाया तो साजिद सकलैनी कोर्ट के आदेश दिखाने लगे और जमीन को अपना बताकर काम करवाने की बात कही।

टीम ने साजिद से कागज लेकर उसकी जांच निगम के अभिलेखों से कराने के बाद वस्तुस्थिति साफ होने पर ही काम करने की चेतावनी दी है। उन्होंने कहा कि जब तक मामला स्पष्ट न हो जाए तब तक काम नहीं कराएं। टीम कोर्ट के आदेश की प्रति लेकर लौट आई है और काम को रुकवा दिया गया है।

ये भी पढ़ें-

बरेली: चोरी की बिजली से चार्ज हो रहे थे ई-रिक्शे

संबंधित समाचार