लखनऊ पहुंचे उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू, कल रामलला का दर्शन करने जायेंगे अयोध्या

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू गुरुवार शाम लखनऊ पहुंच गए हैं। विशेष विमान से  पहुंचे उपराष्ट्रपति का स्वागत राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया है। शुक्रवार को उपराष्ट्रपति लखनऊ से अयोध्या विशेष ट्रेन से यात्रा करेंगे। बताया जा रहा है कि अयोध्या में प्रभु श्री राम के दर्शन करने के बाद उपराष्ट्रपति विशेष ट्रेन …

लखनऊ। उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू गुरुवार शाम लखनऊ पहुंच गए हैं। विशेष विमान से  पहुंचे उपराष्ट्रपति का स्वागत राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया है। शुक्रवार को उपराष्ट्रपति लखनऊ से अयोध्या विशेष ट्रेन से यात्रा करेंगे। बताया जा रहा है कि अयोध्या में प्रभु श्री राम के दर्शन करने के बाद उपराष्ट्रपति विशेष ट्रेन से वाराणसी चले जाएंगे।

उपराष्ट्रपति के विशेष ट्रेन से यात्रा को लेकर चारबाग रेलवे स्टेशन से अयोध्या रेलवे स्टेशन तक सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। उपराष्ट्रपति की यात्रा को देखते हुए चारबाग रेल आरक्षण केंद्र सुबह करीब डेढ़ घंटे तक बंद रहेगा।

उपराष्ट्रपति विशेष ट्रेन से शुक्रवार सुबह अयोध्या के लिए अपनी यात्रा शुरू करेंगे, इस दौरान चारबाग स्थित मुख्य आरक्षण केंद्र सुबह 8 से 9:30 के बीच बंद रहेगा। जबकि आनंद नगर की तरफ स्थित आरक्षण केंद्र अपने निर्धारित समय से खुलेगा। उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू के यात्रा को देखते हुए चारबाग रेलवे स्टेशन पर आने वाली करीब 8 ट्रेनों का प्लेटफार्म भी बदला जाएगा।

यह भी पढ़ें:  लखीमपुर-खीरी: आत्मदाह के लिए उकसाने के मामले में जेई व टीजीटू गिरफ्तार

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज