हरदोई: युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत,भाई बोला-पत्नी ने कराई हत्या
हरदोई। युवक का शव उसके घर के अंदर फांसी पर लटका हुआ देखा गया। युवक की मौत पर उसके भाई ने पाई गई चोटों का जिक्र करते हुए अपनी भाभी और उसके बहनोई के ऊपर हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस के साथ वहां पहुंची फारेंसिक टीम पड़ताल करने में जुटी हुई है। बताते …
हरदोई। युवक का शव उसके घर के अंदर फांसी पर लटका हुआ देखा गया। युवक की मौत पर उसके भाई ने पाई गई चोटों का जिक्र करते हुए अपनी भाभी और उसके बहनोई के ऊपर हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस के साथ वहां पहुंची फारेंसिक टीम पड़ताल करने में जुटी हुई है।
बताते है कि गुरुवार की सुबह कछौना थाने के महेशन मढ़िया मजरा समसपुर निवासी 26 वर्षीय रामभजन पुत्र रामदयाल का शव उसके घर के अंदर फांसी पर लटका हुआ देखा गया। इस बारे में बताया गया है कि बुधवार की रात रामभजन और उसकी पत्नी के बीच झगड़ा हुआ था। उसके भाई लालाराम का कहना है कि रामभजन के शरीर पर चोंट के निशान देखे गए।
उसका मानना है कि हत्या कर शव को लटकाया गया। लालाराम का आरोप है कि रामभजन की पत्नी की अपने बहनोई रामसागर से दोस्ती है। दोनों के बीच हंसी-ठिठोली होती रहती थी। रामभजन इसका बराबर विरोध करता था। आरोप है कि रामभजन की उसकी पत्नी ने अपने बहनोई के साथ मिलकर हत्या की, इसके बाद शव को फांसी पर लटका दिया, ताकि लोग इसे आत्महत्या समझें।
इस तरह के आरोप के चलते पुलिस के साथ वहां पहुंची फारेंसिक टीम ने मौके पर पहुंच कर जांच-पड़ताल शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।
यह भी पढ़ें : बाराबंकी: श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाई गई बैसाखी
