अमरोहा: तमंचे के बल पर युवती का अपहरण कर सामूहिक दुष्कर्म

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमरोहा, अमृत विचार । युवती ने पांच लोगों पर तमंचे के बल पर अपहरण कर सामूहिक दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। युवती मामले की शिकायत थाने में करने गई तो उल्टा उसे ही शाम तक थाने में बैठाकर रखा। पीड़िता ने एसपी कार्यालय पहुंचकर न्याय की गुहार लगाते हुए आरोपियों पर रिपोर्ट दर्ज करने …

अमरोहा, अमृत विचार । युवती ने पांच लोगों पर तमंचे के बल पर अपहरण कर सामूहिक दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। युवती मामले की शिकायत थाने में करने गई तो उल्टा उसे ही शाम तक थाने में बैठाकर रखा। पीड़िता ने एसपी कार्यालय पहुंचकर न्याय की गुहार लगाते हुए आरोपियों पर रिपोर्ट दर्ज करने को लेकर प्रार्थना पत्र दिया है।

मामला रहरा थाना क्षेत्र के गांव का है। गुरुवार को एसपी कार्यालय पर परिवार के साथ पहुंची एक युवती का आरोप है कि मंगलवार को उसके पिता किसी कार्य से घर से बाहर गए थे। रात में करीब 10 बजे वह अपनी बीमार चाची की देखभाल करने में लगी थी और पानी देने के लिए घेर में गई थी।

आरोप है कि वहां पहले से ही घात लगाए बैठे पांच लोगों ने उसका तमंचे के बल पर अपहरण कर लिया और उसे गांव के पास ही जंगल में ले गए और पूरी रात पांचों ने उसके हाथ पैर बांधकर सामूहिक दुष्कर्म किया। घर के लोग उसकी तलाश में निकले तो आरोपियों ने उसका मुंह दबा लिया। गुरुवार सुबह ग्रामीण उसकी तालाश में जंगल की तरफ आए तो आरोपी उसे झाड़ी में फेंककर फरार हो गए।

परिवार और ग्रामीणों के साथ जब युवती रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए थाने गई तो रहरा थाने पर कोई मदद नहीं मिली। पीड़िता ने अब एसपी से आरोपियों पर सख्त कार्रवाई को लेकर प्रार्थना पत्र दिया है। एसओ अमर सिंह ने बताया कि दो दिन पहले युवती का भाई दुष्कर्म, पॉस्को एक्ट में जेल गया है। फिलहाल पूरे मामले की जांच पड़ताल कर कार्रवाई की जाएगी।

ये भी पढ़ें-

बरेली: 400 घरों में मीटर निकले खराब, बदलना शुरू

संबंधित समाचार