आज का राशिफल। 15 अप्रैल, 2022

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मेष आज युवाओं को प्रतियोगी परीक्षा में शुभ परिणाम मिलेंगे। दूसरे व्यक्तियों के मामलों में ज्यादा हस्तक्षेप करना उचित नहीं है। कार्यक्षेत्र में परेशानियों का अनुभव होगा। जल्दबाज़ी व भावुकता में कोई निर्णय न लें। कानूनी अड़चनों को दूर कर सकते हैं। वृष आज अपनी बातों को दूसरों पर न थोपें। घर में शुभ प्रसंग …

मेष

आज युवाओं को प्रतियोगी परीक्षा में शुभ परिणाम मिलेंगे। दूसरे व्यक्तियों के मामलों में ज्यादा हस्तक्षेप करना उचित नहीं है। कार्यक्षेत्र में परेशानियों का अनुभव होगा। जल्दबाज़ी व भावुकता में कोई निर्णय न लें। कानूनी अड़चनों को दूर कर सकते हैं।

वृष

आज अपनी बातों को दूसरों पर न थोपें। घर में शुभ प्रसंग हो सकते हैं। लव लाइफ काफी रोमांटिक रहेगी। धार्मिक विचारों का आपके ऊपर काफी प्रभाव रहेगा। अपनी जिम्मेदारियों से पीछे न हटें। प्रोफेशनल लाइफ में सबकुछ सामान्य रहेगा।

मिथुन

आज शरीर में पानी की कमी न होने दें। घर के लोगों की सलाह पर विचार अवश्य करें। वैवाहिक संबंधों में इगो के कारण रिश्तों में कड़वाहट आ सकती है। जिसे आपको बातचीत के माध्यम से शान्तिपूर्वक सुलझा लेना चाहिये।

कर्क

आज तय कार्य समय पर पूरे कर लेंगे। विद्यार्थी अपनी पढ़ाई को लेकर काफी गम्भीर रहेंगे। जीवनसाथी को आज कुछ उपहार दे सकते हैं। व्यवसाय में अपेक्षा से अधिक धन लाभ होगा। भाई-बहनों के साथ रिश्ते मधुर होंगे।

सिंह

आज आर्थिक समस्याओं का निवारण होगा। परिजनों से किसी गम्भीर विषय पर चर्चा कर सकते हैं। पेट में गैस और जलन की शिकायत हो सकती है। आज गरिष्ठ भोजन का सेवन न करें। कपड़े के व्यापार में बड़ा लाभ हो सकता है।

कन्या

आज जीवनसाथी के साथ आज डिनर पर जाने की योजना बना सकते हैं। किसी पब्लिक मीटिंग में शामिल हो सकते हैं। व्यापार घाटे में तेजी से कमी आयेगी। कार्यक्षेत्र में कुछ महत्वपूर्ण व ठोस निर्णय लेने पड़ेंगे।

तुला

आज फर्जी और गलत उत्पादों की ख़रीदारी के कारण परेशान हो सकते हैं। चुगलखोरी व नकारात्मक लोगों की संगत से दूर रहें। आज आपका मन किसी काम में नहीं लगेगा। विदेश में व्यवसाय कर रहे लोगों से आपको लाभ हो सकता है।

वृश्चिक

आज सभी कार्य आपके अनुसार होते चले जायेंगे। फाइनेंस और कमीशन वाले कार्यों के लिए दिन अनुकूल है। घर के लोग आपसे काफी प्रसन्न और सन्तुष्ट रहेंगे। प्रेमी जन के साथ डेट पर जा सकते हैं। कारोबार में ग्राहक आपसे काफी प्रसन्न रहेंगे।

धनु

आज अपनी बातों को प्रभावी ढंग से रखेंगे। कार्यक्षेत्र की आन्तरिक व्यवस्था में कुछ बदलाव करना पड़ सकता है। दिन की शुरुआत अच्छी नहीं रहेगी। किसी पुरानी प्लानिंग को क्रियान्वित करना पड़ेगा। नए लक्ष्यों को निर्धारित कर सकते हैं।

मकर

आज परिवार के किसी सदस्य का विवाह तय हो सकता है। परिजनों के साथ बैर या किसी तरह का मनमुटाव आज दूर हो सकता है। आज कुछ समय स्वयं के लिए अवश्य निकालें। वे कार्य करें जो आप वास्तव में सिर्फ अपनी खुशी के लिये करना चाहते हैं।

कुंभ

आज निजी रिश्तों के बीच अहम् की भावना न आने दें। नए व्यापारिक समझौते करने से बचें। आज आपको कर्ज नहीं लेना चाहिये। व्यवसाय में प्रतिद्वन्द्वियों के कारण नुकसान उठाना पड़ सकता है। दूसरों के भरोसे अपना काम न छोड़ें।

मीन

आज उधार दिया हुआ धन आपको मिल सकता है। व्यापार में काफी अच्छा धन लाभ हो सकता है। घर में प्रसन्नता व खुशहाली का माहौल रहेगा। महत्वपूर्ण अनुबन्ध फाइनल करने के लिए दिन शुभ है। आज आपका मन काफी हर्षित रहेगा।