ठेकेदार की खुदकुशी केस के गंभीर आरोप में मंत्री ईश्वरप्पा आज देंगे इस्तीफा
कर्नाटक। कर्नाटक में ठेकेदार संतोष पाटिल की आत्महत्या के मामले पर विपक्ष लगातार सरकार की आलोचना कर रहा है और इस मामले में राज्य के ग्रामीण विकास और पंचायत राज मंत्री केएस ईश्वरप्पा की संलिप्ततता का आरोप लगा रहा है, विपक्ष के साथ ही संतोष पाटिल के परिजन भी मंत्री पर भ्रष्टाचार का आरोप और रिश्वत …
कर्नाटक। कर्नाटक में ठेकेदार संतोष पाटिल की आत्महत्या के मामले पर विपक्ष लगातार सरकार की आलोचना कर रहा है और इस मामले में राज्य के ग्रामीण विकास और पंचायत राज मंत्री केएस ईश्वरप्पा की संलिप्ततता का आरोप लगा रहा है, विपक्ष के साथ ही संतोष पाटिल के परिजन भी मंत्री पर भ्रष्टाचार का आरोप और रिश्वत लेने का आरोप लगा रहे हैं और गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं। मामला गरमाने के बाद मंत्री ने कहा था कि किसी भी हाल में मंत्रीपद से इस्तीफा नहीं दूंगा, लेकिन ना-ना करते आखिरकार केएस ईश्वरप्पा को आज अपनी मंत्री कुर्सी छोड़नी ही पड़ रही है। ईश्वरप्पा आज मंत्रीपद से इस्तीफा देने जा रहे हैं।
बता दें कि ईश्वरप्पा पर ठेकेदार संतोष पाटिल को आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप है। ठेकेदार ने मंत्री और उनके करीबियों पर निर्माण कार्य के बदले 40 फीसदी कमीशन मांगने का आरोप लगाया था। इस मामले में कर्नाटक की बीजेपी सरकार को बड़ी असहज स्थिति का सामना करना पड़ रहा था। मंत्री ईश्वरप्पा ने कहा था इस्तीफा नहीं दूंगा। लेकिन इस मामले में मंत्री ईश्वरप्पा का नाम सामने आते ही विपक्ष लगातार राज्य सरकार पर हमलावर है और उनकी गिरफ्तारी की मांग कर रहा है।
ये भी पढ़ें-खरगोन हिंसा: प्रशासन ने मस्जिदों में नवाज पर लगाई रोक, घर पर ही पढ़ने की अपील
