मुरादाबाद : रोजेदारों ने अदा की दूसरे जुमे की नमाज, मांगी देश की तरक्की की दुआ
मुरादाबाद,अमृत विचार। रमजान उल मुबारक का महीना मुसलमानों के लिए बहुत ही रहमतों और बरकतों वाला माना जाता है। वैसे तो रमजान पाक मुबारक महीने में रोजेदार पूरे महीने रात और दिन इबादत करते हैं, लेकिन रमजान में जुमे दिन का अलग ही महत्व है। शुक्रवार को रमजान के दूसरे जुमे पर शहर की जामा …
मुरादाबाद,अमृत विचार। रमजान उल मुबारक का महीना मुसलमानों के लिए बहुत ही रहमतों और बरकतों वाला माना जाता है। वैसे तो रमजान पाक मुबारक महीने में रोजेदार पूरे महीने रात और दिन इबादत करते हैं, लेकिन रमजान में जुमे दिन का अलग ही महत्व है। शुक्रवार को रमजान के दूसरे जुमे पर शहर की जामा मस्जिद समेत अन्य मस्जिदों में नमाज अदा की गई। इस दौरान सभी रोजेदारों ने नमाज अदा कर देश में अमन-चैन व देश की तरक्की की दुआ मांगी।
जामा मस्जिद में सुबह से ही रोजेदार आना शुरू हो गए। जुमे की नमाज अदा होने के बाद शहर इमाम सैयद मासूम अली आजाद ने देश की तरक्की और खुशहाली के लिए दुआ कराई। साथ ही शहर इमाम ने कहा कि रमजान उल मुबारक के महीने का दूसरा अशरा चल रहा है। रोजेदार रोजा रखकर ज्यादा से ज्यादा इबादत करें और अल्लाह से अपने गुनाहों की माफी मांगे। उन्होंने कहा कि रोजेदार जकात के जरिए गरीब और बेसहारा लोगों की मदद करें।
https://youtu.be/AlZaQWGG2wY
