अलीगढ़: ऑटो में महिला के साथ हुआ गैंगरेप, सड़क किनारे पीड़िता को फेंककर आरोपी फरार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अलीगढ़। एक महिला संग ऑटो ड्राइवर और उसके दो साथि‍यों ने सामूहिक दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। दुष्कर्म के बाद बदमाशों ने महिला का पर्स भी लूट लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने महिला का उपचार कराने के बाद उसकी तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया है। एसएसपी कलानिधि नैथानी के मुताबिक महिला …

अलीगढ़। एक महिला संग ऑटो ड्राइवर और उसके दो साथि‍यों ने सामूहिक दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। दुष्कर्म के बाद बदमाशों ने महिला का पर्स भी लूट लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने महिला का उपचार कराने के बाद उसकी तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया है।

एसएसपी कलानिधि नैथानी के मुताबिक महिला की तहरीर के आधार पर अज्ञात ऑटो चालक और उसके दो साथियों के खिलाफ दुष्कर्म और लूट की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। उनकी तलाश जारी है।

गुरुवार देर रात महिला दिल्ली से बस द्वारा अलीगढ़ आई थी। यहां गांधी पार्क बस अड्डे से उसके अकराबाद जाने के लिए एक ऑटो किया। इसमें ड्राइवर के अलावा पहले से तीन अन्य लोग सवार थे।

महिला के मुताबिक रास्ते में एक व्यक्ति उतर गया। इसके बाद ऑटो चालक व उसके दो साथियों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। 20 हजार रुपये से भरा पर्स लूट लिया।

विरोध करने पर उसके साथ मारपीट भी की गई थी। आरोपी महिला को धमकाते हुए नानऊ, अकराबाद में फेंक कर भाग गए। जैसे-तैसे महिला ने देर रात एक बजे के करीब पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस की टीम ने महिला को उपचार के लिए तत्काल अस्‍पताल भेजा। देर रात को ही एसपी देहात, एसएसपी, सीओ और अन्य अधिकारी थाना अकराबाद पहुंचे। महिला से पूछताछ के बाद तहरीर ली गई।

पढे़ं- अलीगढ़ में असामाजिक तत्वों ने तोड़ी मां दुर्गा की मूर्ति, लोगों में रोष, पुलिस ने शांत कराया मामला

संबंधित समाचार