बहराइच: अनियंत्रित बाइक बिजली के खंभे से टकराई, युवक की मौत
बहराइच। बौंडी थाना क्षेत्र के केशवापुर गांव के पास बाइक सवार अनियंत्रित होकर विद्युत पोल से टकरा गया। सिर में चोट अधिक लगने से मौके पर ही युवक की मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेज दिया है। बौंडी थाना क्षेत्र के ग्राम पांडेय पुरवा निवासी भागौती वर्मा (33) शुक्रवार को निजी काम …
बहराइच। बौंडी थाना क्षेत्र के केशवापुर गांव के पास बाइक सवार अनियंत्रित होकर विद्युत पोल से टकरा गया। सिर में चोट अधिक लगने से मौके पर ही युवक की मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेज दिया है।
बौंडी थाना क्षेत्र के ग्राम पांडेय पुरवा निवासी भागौती वर्मा (33) शुक्रवार को निजी काम से बाइक से केशवापुर गांव की ओर जा रहे थे। सड़क के किनारे लगे बिजली के खंभे से बाइक सवार अनियंत्रित होकर टकरा गया। चोट लगने पर युवक जमीन पर गिर गया। आसपास के लोगों की सूचना पर बौंडी पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने युवक को चिकित्सक से दिखाया। डॉक्टरों ने युवक को मृत घोषित कर दिया। इस पर पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। युवक की मौत से पत्नी और परिवार के अन्य सदस्यों का रो रो कर बुरा हाल है।
पढ़ें-अयोध्या: तीन साल से फरार चल रहे आई विजन कंपनी के एरिया मैनेजर को पुलिस ने दबोचा
