बहराइच: नाराज होकर घर से चली गयी थी महिला,पुलिस ने सकुशल पहुंचाया घर
बहराइच। पयागपुर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला के घर में विवाद हुआ। इससे नाराज महिला अपने मासूम बच्चे के साथ कहीं चली गई। परिवार की सूचना पर पुलिस ने महिला की तलाश शुरू की। घटना में 12 घंटे में ही पुलिस ने महिला को बरामद कर परिवार को सौंप दिया है। दरअसल,थाना पयागपुर …
बहराइच। पयागपुर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला के घर में विवाद हुआ। इससे नाराज महिला अपने मासूम बच्चे के साथ कहीं चली गई। परिवार की सूचना पर पुलिस ने महिला की तलाश शुरू की। घटना में 12 घंटे में ही पुलिस ने महिला को बरामद कर परिवार को सौंप दिया है।
दरअसल,थाना पयागपुर क्षेत्र के गोपारा नेजाभार गांव निवासी सपना (काल्पनिक) का घर में विवाद हुआ। विवाद से क्षुब्ध महिला अपने मासूम बच्चे के साथ गायब हो गई। महिला के गायब होने की सूचना परिवार के लोगों ने थाने में दी। प्रभारी निरीक्षक हरेंद्र कुमार मिश्र ने बताया कि पुलिस टीम ने महिला की तलाश शुरू की।
महिला को शुक्रवार दोपहर में मासूम के साथ बरामद कर लिया गया। इसके बाद सास और ससुर को थाने बुलाया गया। लिखापढ़ी के बाद महिला को परिवार के सुपुर्द कर दिया गया। पुलिस टीम ने अखिल गुप्ता, मनीष कुमार,महिला कांस्टेबल ज्योति साहू शामिल रहे।
यह भी पढ़ें: केरल में पीएफआई कार्यकर्ता की धारदार हथियार से हत्या
