रायबरेली: आग से सुरक्षा के गुर सिखाएंगे सीआईएसएफ के जवान

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रायबरेली। गर्मी में अग्निकांड की बड़ी घटनाएं होती हैं । जिससे काफी क्षति होती है । इसके पीछे कहीं न कहीं लापरवाही होती हैं। इसी लापरवाही से बचने और अग्निकांड से निपटने के लिए सीआईएसएफ के जवान आम जनमानस को जागरूक करेंगे । यह कार्य अग्निशमन सेवा सप्ताह के तहत किया जायेगा । एनटीपीसी की …

रायबरेली। गर्मी में अग्निकांड की बड़ी घटनाएं होती हैं । जिससे काफी क्षति होती है । इसके पीछे कहीं न कहीं लापरवाही होती हैं। इसी लापरवाही से बचने और अग्निकांड से निपटने के लिए सीआईएसएफ के जवान आम जनमानस को जागरूक करेंगे । यह कार्य अग्निशमन सेवा सप्ताह के तहत किया जायेगा ।

एनटीपीसी की ऊंचाहार स्थित सीआईएसएफ की यूनिट में अग्निशमन सेवा सप्ताह का आगाज हुआ है । यूनिट में आयोजित कार्यक्रम में अधिकारियों ने सबसे पहले दायित्व निर्वहन के दौरान अपने प्राण खोने वाले शहीदों को श्रद्धा सुमन अर्जित किया गया । एनटीपीसी के समूह महाप्रबंधक कमलेश सोनी ने इस अवसर पर अग्निकांड की बढ़ती घटनाओं पर चिंता व्यक्त की और जागरूकता जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया ।

सीआईएसएफ के निरीक्षक अग्निशमन राम सुरेश ने बताया कि 20 अप्रैल तक चलने वाले इस सप्ताह के अंतर्गत एनटीपीसी कर्मचारियों और आम जनमानस को जागरूक किया जायेगा । इस मौके पर एनटीपीसी की एजीएम बंदना चतुर्वेदी , उप कमांडेंट सीएम यादव , सहायक कमांडेंट आर एस सिरोही मौजूद थे ।

यह भी पढ़ें : अयोध्या: नई दिल्ली में आयोजित अयोध्या पर्व के लिए रवाना हुईं बसें 

संबंधित समाचार