रामपुर : रामपुर : आग से 35 एकड़ गेहूं की फसल जलकर राख
रामपुर/दढ़ियाल, अमृत विचार। मौजूदा वक्त में आग से सावधानी बरतने की जरूरत है। शुक्रवार को आग ने जिले में बड़ा नुकसान पहुंचाया है। चार स्थानों पर आग से 35 एकड़ खेतों में खड़ी गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। ग्रामीणों ने जैसे तैसे काबू पाया। दढ़ियाल चौकी क्षेत्र के एक गांव चौखंडी में अचानक …
रामपुर/दढ़ियाल, अमृत विचार। मौजूदा वक्त में आग से सावधानी बरतने की जरूरत है। शुक्रवार को आग ने जिले में बड़ा नुकसान पहुंचाया है। चार स्थानों पर आग से 35 एकड़ खेतों में खड़ी गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। ग्रामीणों ने जैसे तैसे काबू पाया।
दढ़ियाल चौकी क्षेत्र के एक गांव चौखंडी में अचानक गेहूं के खेत में आगने से आधा दर्जन किसानों का 22 एकड़ से अधिक गेहूं जलकर खाक हो गया। सूचना पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। भोट में अज्ञात कारणों से गेहूं की तैयार खड़ी फसल में आग लगने से तीन किसानों की करीब चार एकड़ फसल जल कर राख हो गई। अजीमनगर थाना क्षेत्र गांव चांदपुर निवासी मिस्कीन जहां का गांव के बराबर से पसियापुरा चांदपुर में तीन एकड़ फसल जल गई। वहीं बिलासपुर क्षेत्र के ग्राम पिपलिया एहला में आग छह एकड़ से ज्यादा गेहूं जलकर राख हो गया।
आग से नुकसान का मुआयना करने पहुंची टीम
दढ़िया। चौकी क्षेत्र के गांव चौखंडी के जंगल में गरूवार रात लगभग ग्यारह बजे अचानक आग लग गई। आग की ऊंची-ऊंची लपटें उठती दिखाई दीं। ग्रामीणों ने जंगल की और दौड़ लगा दी। आग की सूचना पाकर किसान भी मौके पर पहुंच गए। खड़ी फसले जोतकर आग पर किसी तरह काबू पाया। लेकिन तब तक 22 एकड़ गेंहू की खड़ी फसल जलकर राख हो चुकी थी। बताया जाता है उत्तराखंड के थाना काशीपुर कटिइयां निवासी त्रिलोक सिंह पुत्र अजुन सिंह की साढ़े छ एकड़ जगदेव पुत्र सुहेल सिंह,कुलवंत पुत्र जगदेव सिंह निवासी लोहिया पुल बरेखड़ी थाना काशीपुर उत्तराखंड की दो-दो एकड़ नसरूद्दीन पुत्र वजरुददीन चक लोहर्रा निवासी मुरादाबाद की एक एकड़, जबकि दढ़ियाल चौकी क्षेत्र के गांव निवासी चौखड़ी गुरदेव कौर पत्नी जगदेव व जमशेद पुत्र वघेल सिंह निवासी चौखंड़ी की आठ एकड फसल जलकर राख हो गई। किसानों का कहना है कि फसल जलने से वह वर्बाद हो गए। प्रशानिक टीम ने शुक्रवार की सुबह चौखड़ी गांव के जंगल में पहुंचकर मौका मुआयना किया। इस दौरान नायाब तहसीलदार आनंद प्रकाश राय,लेखपाल अरूण कुमार,कानूनगो जयपाल सिंह आदि मौजूद रहे।
तेज हवा के कारण भड़की आग, किसानों को बड़ा नुकसान
भोट। गुरुवार रात करीब 11 बजे तालकपुर गांव निवासी मरगूब पाशा के खेत में अज्ञात कारणों से आग लग गयी। तेज हवा के कारण आग भड़कते हुए आसपास के खेतों में भी फैल गई।गांव निवासी अख्तर अली और सफदर अली के खेतों में खड़ी फसल को भी अपनी चपेट में ले लिया। आग लगने की जानकारी पर तमाम किसान भी मौके पर पहुंच गए।थाना पुलिस को सूचना दी। सूचना पर थाना पुलिस व दमकल की टीम भी मौके पर पहुंच गई। पानी की बौछार कर आग पर काबू पाया। इस दौरान तीनों किसानों की करीब चार एकड़ फसल जल कर राख हो गई। पीड़ित किसान मरगूब पाशा ने बताया कि आग से करीब दो लाख रूपये की गेहूं की फसल जल कर राख हो गई। पीड़ित किसानों ने सरकार से मुआवजा दिलवाए जाने की मांग की है।
खेतों में आग लगने से किसानों में मचा कोहराम
फोटो-20 पसियापुर चांदपुर गांव में गेहूं के तीन एकड खेत में लगी आग
सैदनगर। अजीमनगर थाना क्षेत्र गांव चांदपुर निवासी मिस्कीन जहां का गांव के बराबर से पसियापुरा चांदपुर गांव में तीन एकड़ का खेत है। जिसमे गेहूं की फसल खड़ी थी। शुक्रवार दोपहर को अचानक आग लग गई। आसपास के लोग मौके पर दौड़ पड़े। लेकिन जब तक गेहूं जलकर राख हो चुका था। काफी देर तक अफरा-तफरी का का माहौल बना रहा। आग लगने से किसानों में कोहराम मच गया।
चार किसानों का छह एकड़ गेहूं जला
बिलासपुर। क्षेत्र के ग्राम पिपलिया एहला में गुरुवार सवेरे अज्ञात कारणों से लगी आग के चलते चार काश्तकार भाईयों का छह एकड़ से ज्यादा गेहूं जलकर राख हो गया। इससे किसानों को करीब साढ़े तीन लाख रुपये का नुकसान बताया जा रहा है।आग की सूचना मिलने पर एसडीएम निरंकार सिंह व तहसीलदार सुनील कुमार घटनास्थल का दौरा करने पहुंचे।एसडीएम ने मौका-मुआयना करने के बाद किसानों को मंडी समिति से सहायता धनराशि दिलवाए जाने का आश्वासन दिया।प्रभावित किसानों के नाम जसवंत सिंह, जंगल सिंह, बलविंदर सिंह व गुरप्रीत सिंह बताए जाते हैं।इसी गांव के रहने वाले भाकियू के मंडल उपाध्यक्ष जगजीत सिंह गिल ने बताया कि आग लगने के बाद मौके पर बड़़ी संख्या में एकत्र हुए किसानों ने डंडों से पीट-पीटकर आग बुझाई और हैरो से खेत जोतकर आग को आगे बढ़ने से रोका।
ये भी पढ़ें:- रामपुर: गेहूं के खेत में आग लगने से 20 बीघा फसल जलकर राख
