रामपुर : केंद्रीय मंत्री ने देखा सद्भावना मंडप का निर्माण कार्य
रामपुर, अमृत विचार। नुमाइश ग्राउंड में निर्माणाधीन सांस्कृतिक सद्भावना केंद्र का केंद्रीय अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने निरीक्षण किया। इस मौके पर नकवी ने कहा कि सद्भावना मंडप बहुउद्देश्यीय कम्युनिटी सेंटर भी होगा। जोकि रामपुर में देश का सबसे अद्भुत और बेहतर होगा। इसमें 500 लोग एक साथ बैठ सकेंगे। सौ करोड़ की …
रामपुर, अमृत विचार। नुमाइश ग्राउंड में निर्माणाधीन सांस्कृतिक सद्भावना केंद्र का केंद्रीय अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने निरीक्षण किया। इस मौके पर नकवी ने कहा कि सद्भावना मंडप बहुउद्देश्यीय कम्युनिटी सेंटर भी होगा। जोकि रामपुर में देश का सबसे अद्भुत और बेहतर होगा। इसमें 500 लोग एक साथ बैठ सकेंगे।
सौ करोड़ की लागत से बन रहा सद्भावना मंडप 2023 तक बनकर तैया हो जाएगा। इसमें देश भर के क्राफ्ट्समैन और कलाकारों को हुनर दिखाने का मौका मिलेगा। साथ ही आपदा प्रबंधन में भी काम आएगा। केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने शु्क्रवार को पनवड़िया नुमाइश ग्राउंड पहुंचे और बहुउद्देश्यीय सद्भावना मंडप का अधिकारियों के साथ निरीक्षण करते हुए वहां पर बारीकी से हर चीज की जानकारी हासिल की।
इस दौरान उन्होंने सीडीओ गजल भारद्धाज से प्रोजेक्ट के बारे में जानकारी ली। इसके बाद केंद्रीय अल्पसंख्यक कार्य मंत्री एवं राज्यसभा में सदन के उपनेता मुख्तार अब्बास नकवी ने नमो ऐप पर भाजपा के सहयोग कार्यक्रम के अंतर्गत बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के लिए पार्टी के लिए सहयोग करते 1000 हजार रुपये ट्रांसफर किए। नकवी ने कहा कि सद्भावना मंडप बहुउद्देश्यीय कम्युनिटी सेंटर भी है। यह देश का बहुत ही नायाब सद्भावना मंडप होगा। इस सद्भावना केंद्र से आसपास के लोगों को काफी राहत मिलेगी।
सरकारी कार्यक्रम भी यहां अच्छे से हो पाएंगे। कहा कि इसमें कि समाज के सभी लोग शादी और दूसरे सामाजिक काम करा सकेंगे। यहां पर कौशल विकास के कार्यक्रम भी हो सकेंगे। इसका आपदा प्रबंधन में इस्तेमाल हो सकता है। परेशानी के वक्त लोगों को यहां पर भी रखा जा सकता है। इस मौके पर कृषि राज्यमंत्री बलदेव सिंह औलख, जिला पंचायत अध्यक्ष ख्यालीराम लोधी, चिरंजीव गुड्डू,कपिल आर्या के अलावा कई भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे। उसके बाद केंद्रीय अल्पसंख्यक कार्य मंत्री एवं राज्यसभा बरेली के लिए रवाना हो गए।
29 मई 2023 तक पूरा होगा निर्माण कार्य
नुमाइश ग्राउंड में सद्भावना केंद्र बनाया जा रहा। जिसमें पिछले कई माह से निर्माण कार्य चल रहा है। इसका निर्माण कार्य 29 मई 2023 तक पूरा होना है। जिसके बाद से इस पर कार्यक्रम शुरु हो जाएंगे। इसमे सरकारी कार्यक्रमों के साथ ही आस पास के लोगों को भी काफी मदद मिलेगी। सीडीओ गजल भारद्वाज ने बताया कि इसमें 500 लोगों के बैठने की व्यवस्था होगी। यहां पर आर्ट गैलरी, शांपिग काप्लेंस के अलावा ऑडिटोरियम भी बनाया जा रहा है।
