हरदोई: दो युवकों पर लगा दुष्कर्म का आरोप, कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हरदोई । कोतवाली क्षेत्र के गांव निवासी युवती ने गांव के ही दो लोगों पर खेत पर जाते समय मुंह में कपड़ा ठूंस कर बारी-बारी से दुष्कर्म करने का आरोप लगाते हुए न्यायालय के आदेश पर मुकदमा दर्ज कराया है। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती ने दी गई तहरीर में बताया कि 28 …

हरदोई । कोतवाली क्षेत्र के गांव निवासी युवती ने गांव के ही दो लोगों पर खेत पर जाते समय मुंह में कपड़ा ठूंस कर बारी-बारी से दुष्कर्म करने का आरोप लगाते हुए न्यायालय के आदेश पर मुकदमा दर्ज कराया है।

कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती ने दी गई तहरीर में बताया कि 28 अगस्त 2020 को गांव के ही बटेश्वर व रामशंकर ने खेत पर जाते समय उसे रोक लिया। मुंह में कपड़ा ठूंस कर बारी बारी से दुष्कर्म किया। पीड़िता के मुताबिक उसने कोतवाली में तहरीर दी थी।

रिपोर्ट दर्ज न होने पर न्यायालय की शरण ली। जिस पर शुक्रवार को दोनों आरोपियों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज की गई है। प्रभारी निरीक्षक उमाकांत दीपक ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।

यह भी पढ़ें : बलिया: दुष्कर्म के आरोपी को अदालत ने सुनाई उम्र कैद और 51 हजार रुपये के जुर्माने की सजा

संबंधित समाचार