संकट में छात्रों का भविष्य, नहीं मिली लाखों विद्यार्थियों को स्कॉलरशिप, सरकार ने बताया कारण

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। सोशल मीडिया पर छात्र अपनी स्कॉलरशिप का फॉर्म पोस्ट कर रहे हैं। उस फॉर्म के करंट स्टेटस के सामने अंग्रेजी में लिखा है, “पैसे की कमी की वजह से आपकी स्कॉलरशिप नहीं दी जा सकती।” ऐसा पोस्ट करने वाले छात्रों की संख्या हजारों में है। यह सभी कॉलेज के छात्र हैं। इसमें ओबीसी और …

लखनऊ। सोशल मीडिया पर छात्र अपनी स्कॉलरशिप का फॉर्म पोस्ट कर रहे हैं। उस फॉर्म के करंट स्टेटस के सामने अंग्रेजी में लिखा है, “पैसे की कमी की वजह से आपकी स्कॉलरशिप नहीं दी जा सकती।”

ऐसा पोस्ट करने वाले छात्रों की संख्या हजारों में है। यह सभी कॉलेज के छात्र हैं। इसमें ओबीसी और जनरल दोनों वर्ग के हैं। खास यह कि प्रदर्शन कर रहे छात्रों के सारे डाक्यूमेंट को समाज कल्याण विभाग ने पास किया है, लेकिन आखिर में छात्रों को स्कॉलरशिप नहीं मिल सकी।

2021-21 के सत्र में स्कॉलरशिप के लिए 1,02,65,483 छात्रों ने आवेदन किया। इसमें 87,66,645 छात्रों ने पूरे डॉक्यूमेंट के साथ फॉर्म को जमा किया। संस्थान की तरफ से 78,34,637 छात्रों के फॉर्म को विभाग को समाज कल्याण विभाग भेजा गया। विभाग ने 55 लाख छात्रों को स्कॉलरशिप के लिए एलिजिबल माना। इसमें 9-10वीं, 11-12वीं के अलावा कॉलेजों के छात्र शामिल थे।

पढ़ें- बीएचयू के मेधावी-गरीब छात्रों को मिलेगी 25000 रुपए स्कॉलरशिप, छात्रों ने किया स्वागत

संबंधित समाचार