बुलंदशहर: पुलिस की मौजूदगी में बिजली विभाग की टीम पर हमला, चेकिंग के दौरान हुआ पथराव
बुलंदशहर। जिले के कस्बा जहांगीराबाद में चेकिंग को गई बिजली टीम पर पुलिस की उपस्थिति में पथराव किया गया। बिजली चोरी कर रहे लोगों ने चेकिंग का विरोध करते हुए पहले तहलका मचाया और फिर घरों से ईंट-पत्थर बरसाने शुरू कर दिए। तभी वहां एसडीओ, जेई का साथ-साथ पूरी बिजली टीम में अफरातफरी मच गई। …
बुलंदशहर। जिले के कस्बा जहांगीराबाद में चेकिंग को गई बिजली टीम पर पुलिस की उपस्थिति में पथराव किया गया। बिजली चोरी कर रहे लोगों ने चेकिंग का विरोध करते हुए पहले तहलका मचाया और फिर घरों से ईंट-पत्थर बरसाने शुरू कर दिए। तभी वहां एसडीओ, जेई का साथ-साथ पूरी बिजली टीम में अफरातफरी मच गई। सूचना मिलते ही कोतवाली से बड़ी संख्या में पुलिस फोर्स मौके पर पहुंच गई।
आरोपी वहां से उससे पहले ही फरार हो गए। एसडीओ आदेश वशिष्ठ और जेई जतन कुमार की तहरीर पर मुख्य आरोपी रामपाल पुत्र वेदराम और कलुआ पुत्र वेदराम के साथ-साथ एक दर्जन से ज्यादा अज्ञात के खिलाफ FIR दर्ज की गई है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।
ऐसा बताया गया है कि जहां बिजली चोरी होती पाई गई है, वो भाजपा से जुड़े कार्यकर्ता का ही घर था। बिजली टीम पर पथराव करने वाले आरोपी भाजपा से ही जुड़े हुए हैं। अब FIR दर्ज होने के बाद केस को दबाने को लेकर बिजली अफसरों पर दबाव बनाया जा रहा है।
पढ़ें-संकट में छात्रों का भविष्य, नहीं मिली लाखों विद्यार्थियों को स्कॉलरशिप, सरकार ने बताया कारण
