IPL 2022, MI vs LSG : क्या लखनऊ के खिलाफ डेब्यू करेंगे अर्जुन तेंदुलकर? मुंबई इंडियंस ने ट्वीट कर दिए संकेत
नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल 2022) में सबसे ज्यादा पांच बार खिताब जीतने वाली मुंबई इंडियंस की 2022 सीजन में हालत खराब हो गई है। मुंबई इंडियंस टीम ने अब तक पांच मैच खेले और सभी में उसे हार ही झेलनी पड़ी है। मुंबई टीम का अगला मैच शनिवार को ही लखनऊ सुपर जायंट्स …
नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल 2022) में सबसे ज्यादा पांच बार खिताब जीतने वाली मुंबई इंडियंस की 2022 सीजन में हालत खराब हो गई है। मुंबई इंडियंस टीम ने अब तक पांच मैच खेले और सभी में उसे हार ही झेलनी पड़ी है। मुंबई टीम का अगला मैच शनिवार को ही लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ होना है। इस मैच में सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन को मौका मिल सकता है। इस बात के संकेत खुद मुंबई फ्रेंचाइजी ने ही एक ट्वीट के जरिए दिए हैं।

मुंबई फ्रेंचाइजी ने एक ट्वीट किया, जिसमें अर्जुन का नाम हैशटैग के साथ लिखते हुए कहा कि लखनऊ के खिलाफ मैच के लिए हमारे माइंड में यह प्लान चल रहा है। इस पोस्ट पर अर्जुन की बहन सारा तेंदुलकर ने भी कमेंट किया, जो वायरल हो रहा है। मुंबई इंडियंस के इस ट्वीट पर सारा तेंदुलकर ने कमेंट करते हुए 10 बार दिल बनाकर रिएक्ट किया है। यानी अर्जुन तेंदुलकर आईपीएल में डेब्यू कर सकते हैं, इस बात को जानकर सारा भी काफी खुश हुईं और वह भी भाई को खेलते देखने के लिए बेताब हैं।
अर्जुन तेंदुलकर लेफ्ट आर्म मिडियम फास्ट बॉलर हैं। मेगा ऑक्शन में मुंबई फ्रेंचाइजी ने अर्जुन को 30 लाख रुपए में खरीदा है। अर्जुन के पिता और लीजेंड पूर्व क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर इस समय आईपीएल में मुंबई इंडियंस टीम के मेंटर के पद पर कार्यरत हैं। टीम के कप्तान रोहित शर्मा हैं, जबकि मुख्य कोच श्रीलंकाई महेला जयवर्धने हैं।
ये भी पढ़ें : IPL 2022, SRH vs KKR : उमरान मलिक की गेंदबाजी से प्रभावित हुए कोच टॉम मूडी, तारीफ में कही ये बात
