Pakistan Political Crisis : इमरान खान की पार्टी के विधायकों ने पंजाब विधानसभा में डिप्टी स्पीकर को मारे थप्पड़, वीडियो वायरल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

इस्लामाबाद। पाकिस्तान के पंजाब प्रांत की विधानसभा में शनिवार को इमरान खान (पीटीआई) नेताओं ने डिप्टी स्पीकर पर हमला कर दिया। हमले में डिप्टी स्पीकर दोस्त मोहम्मद मजरी को चोटें आई हैं। बताया जा रहा है कि पीटीआई के विधायकों ने डिप्टी स्पीकर को थप्पड़ मारे उनके बाल खींचे हैं। स्पीकर को सुरक्षित निकाल लिया …

इस्लामाबाद। पाकिस्तान के पंजाब प्रांत की विधानसभा में शनिवार को इमरान खान (पीटीआई) नेताओं ने डिप्टी स्पीकर पर हमला कर दिया। हमले में डिप्टी स्पीकर दोस्त मोहम्मद मजरी को चोटें आई हैं। बताया जा रहा है कि पीटीआई के विधायकों ने डिप्टी स्पीकर को थप्पड़ मारे उनके बाल खींचे हैं। स्पीकर को सुरक्षित निकाल लिया गया है। अब इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

आपको बता दें कि शनिवार (16 अप्रैल ) को पंजाब विधानसभा में मुख्यमंत्री का चुनाव करने के लिए डिप्टी स्पीकर दोस्त मोहम्मद मजारी सदन की अध्यक्षता करने पहुंचे थे। इस दौरान इमरान खान की पार्टी पीटीआई के विधायकों ने उनके साथ मारपीट की। जानकारी के मुताबिक, सदन में दोनों पक्षों के बीच नारेबाजी हो रही थी, तभी पीटीआई के सदस्यों ने विपक्षी बेंच पर लोटे फेंके। इसके अलावा सांसदों ने दोस्त मोहम्मद मजारी पर भी ‘लोटे’ फेंके। यह सब सुरक्षा गार्डों की मौजूदगी में हुआ।

ये भी पढ़ें : रूस ने गूगल पर फिर लगाया 144,000 डॉलर का जुर्माना, जानें क्या है मामला

संबंधित समाचार