मशहूर एक्ट्रेस मंजू सिंह ने दुनिया को कहा अलविदा, ‘गोलमाल’ में निभाया था अहम किरदार

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

मुंबई। हिंदी टीवी की प्रेजेंटर और एक्ट्रेस रहीं मंजू सिंह ने कल यानी 15 अप्रैल को इस दुनिया से विदाई ले ली। उनके निधन की दुख जानकारी गीतकार, गायक और पटकथा लेखक स्वानंद किरकिरे ने ट्विटर पर एक ट्वीट करके दी है। मंजू सिंह के निधन की जानकारी के बाद टीवी और हिंदी सिनेमा में …

मुंबई। हिंदी टीवी की प्रेजेंटर और एक्ट्रेस रहीं मंजू सिंह ने कल यानी 15 अप्रैल को इस दुनिया से विदाई ले ली। उनके निधन की दुख जानकारी गीतकार, गायक और पटकथा लेखक स्वानंद किरकिरे ने ट्विटर पर एक ट्वीट करके दी है।

मंजू सिंह के निधन की जानकारी के बाद टीवी और हिंदी सिनेमा में शोक की लहर हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो उनका निधन दिल का दौरा पड़ने से मुंबई में हुआ। स्वानंद किरकिरे ने मंजू सिंह की एक तस्वीर शेयर की और उन्हें अपनी ओर से श्रद्धांजलि दी है।

स्वानंद किरकिरे ने लिखा कि ‘मंजू सिंह जी नहीं रही! मंजू जी मुझे दिल्ली से मुंबई लायी थीं दूरदर्शन के लिए उनका शो स्वराज लिखने! उन्होंने DD के लिए कई नायाब शोज एक कहानी, शो टाइम आदि बनाए थे। हृषिकेश मुखर्जी की फिल्म गोलमाल की ‘रत्ना’ हमारी प्यारी मंजू जी आपका प्यार कैसे भूल सकता है… अलविदा!’

पढ़ें- बहू आलिया भट्ट के आने के बाद नीतू कपूर ने किया खुलासा, बताया घर में किसका चलेगा राज

संबंधित समाचार