बाराबंकी: नए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर नहीं आ रहें हैं डॉक्टर, निराश लौट रहे मरीज
बाराबंकी। हैदरगढ़ सीएचसी का नया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बाबा टीकारामन में डॉक्टर नहीं आ रहे हैं। जिससे जरूरतमंद मरीज लोग बगैर इलाज के ही वापस हो रहे हैं। शनिवार करीब एक बजे यहां ग्रामीण इलाज कराने आए तो वहां पर वार्ड बॉय और एक टेक्नीशियन ही मिला जिससे करीब आधा दर्जन से ऊपर लोग बगैर …
बाराबंकी। हैदरगढ़ सीएचसी का नया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बाबा टीकारामन में डॉक्टर नहीं आ रहे हैं। जिससे जरूरतमंद मरीज लोग बगैर इलाज के ही वापस हो रहे हैं। शनिवार करीब एक बजे यहां ग्रामीण इलाज कराने आए तो वहां पर वार्ड बॉय और एक टेक्नीशियन ही मिला जिससे करीब आधा दर्जन से ऊपर लोग बगैर इलाज कराए ही अपने घर चिलचिलाती धूप में वापस लौट गए।
रुकनुद्दीन पुर निवासी प्रतिभा सिंह अंजू सिंह व बाल किशन दुर्गा का पुरवा मजरे बेहटा अनुष्का बेहटा, भोला बैरिया, प्रतिभा ताला रुकनुद्दीन पुर ,अर्चना बेहटा, चंद्रभान शिवराजपुर, विशाल बैरिया आदि लोगों ने बताया की हम लोग प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बाबा टीकारामन में इलाज कराने आए लेकिन यहां पर डॉक्टर नहीं होने के कारण काफी देर तक डॉक्टरों का इंतजार करने के बाद जब डॉक्टर नहीं आए तो अपने घर वापस चले गए।

इन लोगों ने बताया की उप स्वास्थ्य केंद्र बाबा टीकारामन पर ड्यूटी पर तैनात वार्ड बॉय बद्री प्रसाद मिश्रा मिले। तो उन्होंने बताया कि यहां पर डॉक्टर सलमान व डॉ रमाकांत की तैनाती है पर वह लोग नहीं आए हैं। वही सीएचसी प्रभारी हैदरगढ़ डॉक्टर मुकुंद पटेल का कहना है कि डॉ रमाकांत व डॉक्टर सलमान के न्यू पीएचसी बाबा टीकारामन में तैनाती मैंने की है लेकिन वह वहां नहीं पहुंचे हैं तो उनका वेतन कटेगा और कार्रवाई होगी।
पढ़ें-यात्रीगण ध्यान दें: काठगोदाम से मुंबई के बीच साप्ताहिक समर स्पेशल ट्रेन 20 अप्रैल से
