बाराबंकी: फांसी के फंदे से लटका मिला युवक का शव, जांच में जुटी पुलिस

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बाराबंकी। क्षेत्र के ग्राम रौजा में एक युवक का शव उसी के घर मे फंदे से लटका हुआ मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम रौजा निवासी रोहित कुमार 25 पुत्र देशराज शुक्रवार की शाम घर में लेता था। देर रात तक जब वह …

बाराबंकी। क्षेत्र के ग्राम रौजा में एक युवक का शव उसी के घर मे फंदे से लटका हुआ मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम रौजा निवासी रोहित कुमार 25 पुत्र देशराज शुक्रवार की शाम घर में लेता था। देर रात तक जब वह बाहर नहीं आया तो परिजन घर के अंदर गए तो उसका शव छप्पर में लगे बॉस से मफलर के फंदे से लटका हुआ मिला। परिजनों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पहुची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

इस संबंध में कोतवाल अनिल पांडेय ने बताया कि युवक का शव फंदे से लटका हुआ मिला था, जिसे पीएम के लिए भेज दिया गया है, पीएम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्यवाही की जाएगी।

पढ़ें-प्रयागराज की एथलीट काजल निषाद को CM योगी ने किया सम्मानित, मदद का दिया भरोसा

संबंधित समाचार