बहराइच : ट्रैक्टर- ट्रॉली में भिड़ी बाइक, सवार घायल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बहराइच । रिश्तेदारी से वापस घर जा रहा बाइक सवार खड़ी ट्रैक्टर ट्रॉली से भिड़ गया। हादसे में ग्रामीण घायल हो गया। जबकि मासूम बालिका बाल बाल बच गई। कोतवाली नानपारा क्षेत्र के नगर निवासी वीरेंद्र पुत्र पलटन उम्र 45 वर्ष अपनी मासूम बच्ची के साथ निजी कार्य से रिश्तेदारी में मोतीपुर घूमने आया था। …

बहराइच । रिश्तेदारी से वापस घर जा रहा बाइक सवार खड़ी ट्रैक्टर ट्रॉली से भिड़ गया। हादसे में ग्रामीण घायल हो गया। जबकि मासूम बालिका बाल बाल बच गई।

कोतवाली नानपारा क्षेत्र के नगर निवासी वीरेंद्र पुत्र पलटन उम्र 45 वर्ष अपनी मासूम बच्ची के साथ निजी कार्य से रिश्तेदारी में मोतीपुर घूमने आया था। शुक्रवार रात को बाइक से वापस नानपारा जाते समय गायघाट मुरवानपुरवा के पास शुक्रवार रात को बाइक खड़े ट्रैक्टर ट्राली से जा भिड़ा । जिससे बाइक सवार वीरेंद्र का पैर फ्रैक्चर हो गया व सर में भी चोट लगी है ।

राहगीरों द्वारा इसकी सूचना मोतीपुर पुलिस को दी गई, सूचना पाकर मोतीपुर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल बीरेंद्र को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मोतीपुर पहुंचाया जहां उपचार के बाद वीरेंद्र को जिला अस्पताल रिफर कर दिया गया। जबकि मासूम बाल बाल बच गई।

यह भी पढ़ें : अयोध्या: दर्शन करके लौट रही महिला की सड़क दुर्घटना में मौत, हाईवे पर लड़ रहे सांड़ बने वजह

संबंधित समाचार