रामपुर : नाग की हत्या का बदला लेने को सात बार डंस चुकी है नागिन, हर बार बचता रहा एहसान

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रामपुर, अमृत विचार। जनपद रामपुर के स्वार तहसील क्षेत्र के अंतर्गत गांव मिर्जापुर का रहने वाला एहसान उर्फ बबलू एक सतेंद्र कुमार के कृषि फार्म पर नौकरी करता है। सात महीने पहले उसका सामना नाग और नागिन से हुआ था। एहसान ने लाठी से वार कर नाग को मार दिया और नागिन बचकर निकल गई। …

रामपुर, अमृत विचार। जनपद रामपुर के स्वार तहसील क्षेत्र के अंतर्गत गांव मिर्जापुर का रहने वाला एहसान उर्फ बबलू एक सतेंद्र कुमार के कृषि फार्म पर नौकरी करता है। सात महीने पहले उसका सामना नाग और नागिन से हुआ था। एहसान ने लाठी से वार कर नाग को मार दिया और नागिन बचकर निकल गई। लेकिन, नागिन ने अपने मरे हुए नाग का बदला लेने की ठान ली।

फिल्मी कहानी की तरह नागिन ने एक बार मौका मिलते ही एहसान को डंस लिया, लेकिन समय पर इलाज मिलने पर वो बच गया। कुछ दिन बाद नागिन ने एक बार फिर उस पर हमला किया और वो फिर से बाल-बाल बच गया। इस तरह नागिन ने एहसान ऊर्फ बबलू को सात बार डंसा है, लेकिन वो हर बार मौत को हराने में कामयाब रहता है। नागिन के इस बदले की कहानी सुनकर हर कोई हैरान है, वहीं एहसान डर के साये में जीने को मजबूर है। नागिन के हमले के दौरान एहसान ने खुद को बचाने के लिए लाठी से उस पर भी कई बार वार किया। लेकिन, नागिन खुद को बचाने में कामयाब रही।

नागिन और एहसान के बीच हो रही इस जंग में कुदरत दोनों का साथ दे रही है। लेकिन इसका अंत क्या होगा यह कोई नहीं जानता। पूरे इलाके में यह कहानी चर्चा का विषय बनी हुई है। वहीं इस मामले पर एहसान का कहना है कि वो बेहद गरीब है और मजदूरी कर अपने परिवार को पालता है। सात महीने पहले उसे दो सांप दिख थे, उसने एक को मारकर जमीन में गाड़ दिया था, इसके बाद से नागिन उसे कई बार डंस चुकी है, मेरे छोटे-छोटे चार बच्चे हैं और अब हमेशा डर के साये में रहता हूं अगर मुझे कुछ हो गया तो मेरे परिवार का क्या होगा। इस तरह एहसान डर के साये में जीने को मजबूर है।

ये भी पढ़ें : रामपुर : जंगल में गाय के अवशेष मिलने से हड़कंप, हिन्दू संगठनों के कार्यकर्ता मौके पर पहुंचे

संबंधित समाचार