रायबरेली: गेहूं की खेतों में लगी आग, कई बीघे फसल जली

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रायबरेली। जिले के दो स्थानों पर शनिवार को फिर अग्निकांड की घटना हुई है। जिसमें खेतों में खड़ी कई बीघे गेहूं की फसल जलकर राख हो गई है। पहली घटना महराजगंज कोतवाली क्षेत्र के गांव पंडित का पुरवा में हुई है। अचानक खेतों में लगी आग से करीब पांच बीघा गेहूं की फसल जल गई …

रायबरेली। जिले के दो स्थानों पर शनिवार को फिर अग्निकांड की घटना हुई है। जिसमें खेतों में खड़ी कई बीघे गेहूं की फसल जलकर राख हो गई है। पहली घटना महराजगंज कोतवाली क्षेत्र के गांव पंडित का पुरवा में हुई है। अचानक खेतों में लगी आग से करीब पांच बीघा गेहूं की फसल जल गई है। ग्रामीणों और दमकल की टीम ने मिलकर किसी प्रकार आग पर काबू पाया है।

दूसरी घटना शहर से जुड़े पावर ग्रिड स्टेशन के पास हुई हैं। यहां पर बिजली के खंभे में हुई स्पार्किंग से एक ही व्यक्ति की डेढ़ बीघे गेहूं की फसल नष्ट हो गई है। ग्राम प्रधान प्रतिनिधि मंसाराम पाल ने बताया कि दमकल की गाड़ी ने आग पर काबू पाया है।

यह भी पढ़ें-2006 विक्टोरिया पार्क अग्निकांड: मुआवजे की मांग को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने दिया यह आदेश

संबंधित समाचार