बरेली: नीबू के दाम में खेल, फुटकर विक्रेता वसूल रहे दोगुने दाम
बरेली, अमृत विचार। गर्मी बढ़ने के साथ ही महंगाई की मार ने आम आदमी को झकझोर कर रख दिया है। पिछले सप्ताह नीबू और मिर्च के दाम 200 रुपये के पार पहुंच गये थे। थोक मंडी में अब नीबू के दामों में भारी गिरावट हुई है। पिछले सप्ताह बिकने वाले नीबू अब 120 से 150 …
बरेली, अमृत विचार। गर्मी बढ़ने के साथ ही महंगाई की मार ने आम आदमी को झकझोर कर रख दिया है। पिछले सप्ताह नीबू और मिर्च के दाम 200 रुपये के पार पहुंच गये थे। थोक मंडी में अब नीबू के दामों में भारी गिरावट हुई है। पिछले सप्ताह बिकने वाले नीबू अब 120 से 150 रुपये प्रतिकिलो और मिर्च 20 से 25 रुपये बिक रहे हैं। उधर, फुटकर विक्रेता अभी भी नीबू 250 व मिर्च 65-70 रुपये में बेच रहे हैं।
जिले में नीबू हैदराबाद और बंग्लुरू से आता है। नवरात्रि और रमजान में नीबू और मिर्च खपत अधिक होती है। जिस वजह से उनके दाम सातवें आसमान पर थे। नवरात्रि खत्म होने के बाद डेलापीर मंडी में थोक की दुकानों पर नीबू और मिर्च के दाम में गिरावट आ गई है। वहीं फुटकर बाजार में आम जनता अभी भी महंगाई की मार झेल रही है।
फुटकर विक्रेता ग्राहकों को लूटने का काम कर रहे हैं। फुटकर व्यापारी नीबू में 100 रुपये प्रति किलो मुनाफा कमा रहे हैं। वहीं मिर्च में भी 30-35 रुपये तक मुनाफा ले रहे हैं। महंगाई के चलते अब लोग एक-दो पीस ही नीबू ले रहे हैं।
ये भी पढ़ें-
बरेली: बेटी की हत्या कर पिता ने डीजल डाल जला दी लाश, गिरफ्तार
