बरेली: ट्रेन में फिर ले सकेंगे जनता खाने का स्वाद

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। ट्रेन में सफर करने वाले यात्रियों के लिए जनता खाने की व्यवस्था को रेलवे विस्तार देने जा रहा है। स्टेशन के सभी स्टाल पर डिब्बा बंद जनता खाना उपलब्ध होगा। बीस रुपये में आठ पूड़ी और सब्जी मिलेगी। जनता खाना रेलवे की पुरानी योजना है। जिसका मकसद जनरल बोगी व स्लीपर में …

बरेली, अमृत विचार। ट्रेन में सफर करने वाले यात्रियों के लिए जनता खाने की व्यवस्था को रेलवे विस्तार देने जा रहा है। स्टेशन के सभी स्टाल पर डिब्बा बंद जनता खाना उपलब्ध होगा। बीस रुपये में आठ पूड़ी और सब्जी मिलेगी। जनता खाना रेलवे की पुरानी योजना है। जिसका मकसद जनरल बोगी व स्लीपर में सफर करने वाले यात्रियों को सस्ता खाना उपलब्ध कराया जाना है।

मौजूदा वक्त में जनता खाना रेलवे स्टेशन के उन्हीं स्टाल पर मिलता है जहां पका हुआ खाना तैयार किया जाता है। डिब्बा बंद खाना बेचने वाले स्टाल पर जनता खाना नहीं मिलता है। रेलवे प्रशासन ने प्लेटफार्म पर खाना तैयार करने पर पाबंदी लगा रखी है। जिसके कारण अधिकांश खान-पान के स्टाल पर डिब्बा बंद खाने के के रूप में बिस्कुट, चिप्स जैसे रेडीमेड उत्पाद ही मिलते हैं।

कोरोना का असर कम होने के बाद अधिकांश लंबी दूरी की ट्रेनों का संचालन शुरू हो गया है। साथ धीरे-धीरे यात्रियों की संख्या बढ़ रही है। गांव के श्रमिक काम की तलाश में शहर ओर जाना शुरू कर दिया है। इसलिए रेलवे प्रशासन कम खर्च में खाना उपलब्ध कराने के लिए जनता खाना योजना दोबारा शुरू करेगा। जिस ट्रेन में पेंट्रीकार उपलब्ध होगी, उस ट्रेन में यात्री पेंट्रीकार से जनता खाना खरीद कर खा सकते हैं। खाना गत्ता के डिब्बा में बंद होगा।

ये भी पढ़ें-

बरेली: बेटी की हत्या कर पिता ने डीजल डाल जला दी लाश, गिरफ्तार

संबंधित समाचार