बरेली: हनुमान जयंती के अवसर पर राधाकृष्ण मंदिर से निकली शोभायात्रा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। श्री राधाकृष्ण मंदिर ट्रस्ट की ओर से हनुमान जयंती पर भव्य शोभायात्रा का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। प्रसाद का वितरण किया गया। शोभायात्रा में श्रद्धालु भजनों की धुन पर झूम रहे थे। इस दौरान जय श्री राम, जय हनुमान के नारों से माहौल भक्ति मय …

बरेली, अमृत विचार। श्री राधाकृष्ण मंदिर ट्रस्ट की ओर से हनुमान जयंती पर भव्य शोभायात्रा का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। प्रसाद का वितरण किया गया। शोभायात्रा में श्रद्धालु भजनों की धुन पर झूम रहे थे। इस दौरान जय श्री राम, जय हनुमान के नारों से माहौल भक्ति मय हो गया। इससे पूर्व मारवाड़ी गंज स्थित श्री राधा माधव मंदिर में महाआरती की गई।

मंदिर से शुरू हुई शोभायात्रा का निर्धारित मार्गों पर पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। नरकुलागंज, नई बस्ती, मूर्ति नर्सिंग होम, माधोबाड़ी, श्याम मंदिर से होते हुए शोभायात्रा वापस मंदिर पर पहुंचकर संपन्न हुई । इस अवसर पर पीले वस्त्र धारण किए, हाथ में धर्म ध्वजा लिए भक्तों का सैलाब अलग ही छटा बिखेर रहा था। मंदिर में संगीतमय सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया गया।

शाम को भजन संध्या हुई, जिसमें जयपुर से आए भजन गायक चैतन्य दधीच और बरेली के शिवम शर्मा ने भजनों की सुंदर प्रस्तुति दी। संदीप बियानी, प्रमोद लखोटिया, सीताराम मोहता, सत्य प्रकाश परवाल, संजय झांवर, मनोज साबू आदि उपस्थित रहे।

संबंधित समाचार