हरदोई : खेत में रस्सी से बंधी मिली घर से लापता हुई लड़की
हरदोई। मोबाइल पर बात करने पर मां-बाप के डांटने-डपटने से नाराज़ हुई लड़की घर से लापता हो गई। वह सारी लापता रही,इसके अगले दिन शनिवार की सुबह वह एक खेत में रस्सी से बंधी हुई देखी गई। पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए जांच शुरू कर दी है। बताते है कि टड़ियावां थाने के अमेठिया …
हरदोई। मोबाइल पर बात करने पर मां-बाप के डांटने-डपटने से नाराज़ हुई लड़की घर से लापता हो गई। वह सारी लापता रही,इसके अगले दिन शनिवार की सुबह वह एक खेत में रस्सी से बंधी हुई देखी गई। पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए जांच शुरू कर दी है।
बताते है कि टड़ियावां थाने के अमेठिया निवासी दलगंजन की 14 वर्षीय पुत्री रजनी शुक्रवार की शाम घर में मोबाइल फोन पर किसी से बात कर रही थी। जिस पर उसके मां-बाप ने डांट-फटकार की। बस इसके बाद से रजनी घर से कुछ बताए कही लापता हो गई। सारी रात उसकी तलाश की जाती रही। लेकिन कही से उसका कुछ पता नहीं चला।
शनिवार की सुबह गांव के बाहर एक खेत में रजनी रस्सी से बंधी हुई पड़ी देखी गई। इसका पता होते ही इलाके में अफरा-तफरी मच गई। रजनी का कहना है कि उसे दो महिलाओं जिसे वह नही पहचानती है,ने रस्सी से बांधा और फरार हो गई। वही कुछ लोग इसे बनावटी कहानी मान रहे हैं।
टड़ियावां एसएचओ राजदेव मिश्रा का कहना है कि पिता दलगंजन की तहरीर पर अमेठिया निवासी विपिन पुत्र चन्द्रपाल व दो अज्ञात महिलाओं के खिलाफ मामला दर्ज करते हुए जांच शुरू कर दी गई है।
यह भी पढ़ें : हरदोई : अस्पताल जाने के लिए निकली युवती लापता,दो युवकों पर लगा आरोप
