हनुमान जयंती: दिल्ली में उपद्रव के बाद एक्शन में यूपी पुलिस, नोएडा-बुलंदशहर में फ्लैग मार्च

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

गाजियाबाद/ नोएडा/ बुलंदशहर। देश की राजधानी दिल्ली में हनुमान जयंती पर शोभायात्रा के समय हुए बवाल के बाद यूपी पुलिस अलर्ट मोड में आ गयी है। ADG लॉ एंड ऑर्डर प्रशांत कुमार ने वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को अपने क्षेत्र में दौरा करनें और संवेदनशील इलाकों में सुरक्षाकर्मियों की तैनाती के निर्देश दे दिए हैं। और …

गाजियाबाद/ नोएडा/ बुलंदशहर। देश की राजधानी दिल्ली में हनुमान जयंती पर शोभायात्रा के समय हुए बवाल के बाद यूपी पुलिस अलर्ट मोड में आ गयी है। ADG लॉ एंड ऑर्डर प्रशांत कुमार ने वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को अपने क्षेत्र में दौरा करनें और संवेदनशील इलाकों में सुरक्षाकर्मियों की तैनाती के निर्देश दे दिए हैं। और तो और दिल्ली आस-पास इलाकों में पुलिस एक्टिव मोड में आ गई है।

गाजियाबाद में SSP और DM ने हनुमान जयंती को लेकर शोभायात्रा के आयोजकों के साथ बैठक की। नोएडा में भी पुलिस ने फ्लैग मार्च और चेकिंग की। पुलिस ने लोगों से किसी भी तरह के बवाल की स्थिति में इसकी जानकारी तुरंत पुलिस को देने को कहा है।

बुलंदशहर के खुर्जा में DM, SSP, SP सिटी, ADM और सिटी मजिस्ट्रेट की अगुवाई में पुलिस ने मिश्रित आबादी वाले इलाकों में फ्लैग मार्च किया। पुलिस-प्रशासन के अधिकारियों ने लोगों से शांति बनाए रखने और भाईचारा रखने की दरख्वास्त की।

गाजियाबाद और नोएडा में 17 अप्रैल को शोभायात्रा निकाली जानी है, जिसे देखते हुए पुलिस- प्रशासन फैसला लिया है।

बता दें कि दिल्ली के जहांगीरपुरी में हनुमान जयंती पर निकली शोभायात्रा के समय हुए बवाल में 6 पुलिसकर्मियों के साथ-साथ 7 लोग घायल हो गए थे। उपद्रवियों ने पथराव किया और गाड़ियों में तोड़फोड़, आगजनी की।

पढ़ें-दिल्ली के जहांगीरपुरी में हनुमान जयंती के दिन जमकर बवाल, एक्शन में दिल्ली पुलिस, 15 संदिग्धों को हिरासत में लिया

संबंधित समाचार