अमेरिकाः दक्षिण कैरोलिना में गोलीबारी, 12 लोग घायल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

वाशिंगटन। अमेरिका के दक्षिण कैरोलिना के कोलंबिया शहर में एक मॉल में हुई गोलीबारी में 12 लोग घायल हो गए। कोलंबिया पुलिस विभाग ने इसकी जानकारी दी। पुलिस प्रमुख विलियम स्किप होलब्रुक ने शनिवार को कहा कि गोलीबारी में किसी की मौत नहीं हुई लेकिन कुल दस लोग गोलियों की चपेट में आ गए, जबकि …

वाशिंगटन। अमेरिका के दक्षिण कैरोलिना के कोलंबिया शहर में एक मॉल में हुई गोलीबारी में 12 लोग घायल हो गए। कोलंबिया पुलिस विभाग ने इसकी जानकारी दी। पुलिस प्रमुख विलियम स्किप होलब्रुक ने शनिवार को कहा कि गोलीबारी में किसी की मौत नहीं हुई लेकिन कुल दस लोग गोलियों की चपेट में आ गए, जबकि भगदड़ के दौरान दो अन्य घायल हो गए। होलब्रुक ने कहा कि घायलों की उम्र 15 वर्ष से 75 वर्ष के बीच है तथा दो घायलों की स्थिति नाजुक है। पुलिस प्रमुख ने बताया कि मॉल में तीन लोगों के बीच आपसी कहासुनी के बाद गोलीबारी की घटना हुई। तीनों को हिरासत में ले लिया गया है।

इसे भी पढ़ें-

ब्रिटेन के पीएम जॉनसन अगले सप्ताह पीएम मोदी से करेंगे मुलाकात

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

संबंधित समाचार