रायबरेली: तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार भाइयों को मारी टक्कर, एक की मौत
रायबरेली। शहर से जुड़े सई नदी पुल पर शनिवार की देर रात बड़ा हादसा हुआ है। बाइक सवार भाइयों को एक तेज रफ्तार ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी। जिससे एक भाई की मौके पर मौत हो गई है ,जबकि दूसरा भाई गंभीर रूप से घायल है । भदोखर थाना क्षेत्र के गांव पूरे दलसिंह …
रायबरेली। शहर से जुड़े सई नदी पुल पर शनिवार की देर रात बड़ा हादसा हुआ है। बाइक सवार भाइयों को एक तेज रफ्तार ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी। जिससे एक भाई की मौके पर मौत हो गई है ,जबकि दूसरा भाई गंभीर रूप से घायल है ।
भदोखर थाना क्षेत्र के गांव पूरे दलसिंह मजरे बेलाभेला निवासी कमलेश कुमार पुत्र गुरुचरण अपने चचेरे भाई मोहनलाल के साथ बाइक से रायबरेली शहर किसी काम से आ रहे थे। जब उनकी बाइक शहर के सई नदी पुल पर पहुंची , तभी सामने से आ रहे एक ट्रक ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दिया। जिससे दोनो भाई नीचे गिर गए। ट्रक की चपेट में आने के कारण कमलेश की मौके पर ही मौत हो गई। मौके पर पहुंचे आसपास के लोगों ने दोनो को उठाया और पुलिस को सूचना दी।
मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल मोहनलाल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। जबकि कमलेश के शव को कब्जे में लिया गया है। उधर दुर्घटना के बाद ट्रक चालक वाहन समेत मौके से भाग गया है।
