बाराबंकी: पेड़ से लटकता मिला युवक का शव, जांच में जुटी पुलिस

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बाराबंकी। कोतवाली रामसनेहीघाट क्षेत्र के बढइन पुरवा निवासी युवक ने रविवार की सुबह फंदे से लटक कर जीवन लीला समाप्त कर ली । मौके पर पहुँची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है । रामसनेहीघाट कोतवाली क्षेत्र के बढईन पुरवा निवासी देवतादीन पुत्र सहजराम 30 वर्षीय ने अपने घर के निकट लगे बेर …

बाराबंकी। कोतवाली रामसनेहीघाट क्षेत्र के बढइन पुरवा निवासी युवक ने रविवार की सुबह फंदे से लटक कर जीवन लीला समाप्त कर ली । मौके पर पहुँची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है ।

रामसनेहीघाट कोतवाली क्षेत्र के बढईन पुरवा निवासी देवतादीन पुत्र सहजराम 30 वर्षीय ने अपने घर के निकट लगे बेर के पेड़ पर रस्सी के सहारे फंदा लगाकर जीवन लीला समाप्त कर ली। देवतादीन अपने घर मे अकेले रहते थे ।

परिवार के नाम पर इकलौती बहन थी जिसकी शादी कुछ वर्ष पूर्व हो गई थी। देवतादीन के माता पिता पहले ही गुजर गए थे। रविवार की सुबह देवतादीन की लाश पेड़ से लटकती ग्रामीणों ने देखी। जिसकी सूचना पुलिस को दी । मौके पर पहुंचे उपनिरीक्षक महेंद्र सिंह व ब्रह्मानन्द यादव ने शव को सील कर पोस्टमार्टम के लिए जिला भिजवा दिया।

पढ़ें-काजल ने प्रयागराज से लखनऊ तक लगाई 200 किमी की दौड़, सीएम ने बढ़ाया हौसला

संबंधित समाचार