बाराबंकी: दरवाजे की कुंडी तोड़कर की हजारों की चोरी
बाराबंकी। एक घर में उस समय अज्ञात चोरों ने दरवाजे की कुंडी तोड़कर घर के अंदर बख्शो में रखें ,हजारों की जेवरात नकदी उठा ले गए हैं जब परिवार जन खेत में गेहूं काटने चले गए थे। घर की रखवाली कर रहे 70 वर्षीय वृद्ध शौच के लिए चला गया। शौच करने के बाद वृद्ध …
बाराबंकी। एक घर में उस समय अज्ञात चोरों ने दरवाजे की कुंडी तोड़कर घर के अंदर बख्शो में रखें ,हजारों की जेवरात नकदी उठा ले गए हैं जब परिवार जन खेत में गेहूं काटने चले गए थे। घर की रखवाली कर रहे 70 वर्षीय वृद्ध शौच के लिए चला गया। शौच करने के बाद वृद्ध आया तो देखा की दरवाजे की कुंडी टूटी पड़ी हुई है और बक्से आदि में रखे कपड़े अस्त-व्यस्त पड़े हुए तो उसने परिवार जन को चोरी की सूचना दी जिस पर परिवार जन खेत से वापस आकर बक्सों में देखा तो उसमें चार ग्राम के सोने का माला व दो सौ ग्राम की चांदी के पायल और पांच सौ रूपये की नकदी गायब मिली।
हैदरगढ़ कोतवाली के तिवारीपुर मजरे कोलहदा गांव निवासी ननकऊ तिवारी के यहां रविवार सुबह परिवार जन गेहूं काटने चले गए थे और वह घर की रखवाली कर रहा वृद्ध था। करीब 8 बजे रविवार सुबह शौच लगी तो वह शौच करने के लिए पड़ोस में ही गया इसी बीच मौका पाकर अज्ञात चोरों ने मेन दरवाजे की कुंडी काटकर बक्सों में रखें चार ग्राम सोने का माला व दो पायल चांदी के व पांच सौ रूपये की नकदी लेकर फरार हो गए शौच कर के घर वापस आया वृद्ध तो बक्से में से सामान अस्त-व्यस्त पड़ा होने पर उसने परिवार जन को पूरी बात बताई ननकऊ ने बताया कि आधे घंटे बाद कोतवाली पुलिस में तहरीर देंगे।
पढ़ें-सुनिश्चित करें कि किसी भी व्यक्ति का इलाज धन के अभाव में रुकने न पाए: सीएम योगी
