जहांगीरपुरी हिंसा: बड़ा खुलासा, असलम ने चलाई थी गोली, शोभायात्रा में 4-5 लोगों के साथ हुआ था शामिल
नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में हनुमान जयंती के दिन जहांगीरपुरी में शोभायात्रा के दौरान हिंसा फैल गई। इस मामले में अब तक पुलिस ने 14 लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने खुलासा किया है कि अमसल नाम के व्यक्ति से विवाद शुरू हुआ था। वह चार पांच लोगों के साथ शोभायात्रा में शामिल हुआ। …
नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में हनुमान जयंती के दिन जहांगीरपुरी में शोभायात्रा के दौरान हिंसा फैल गई। इस मामले में अब तक पुलिस ने 14 लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने खुलासा किया है कि अमसल नाम के व्यक्ति से विवाद शुरू हुआ था। वह चार पांच लोगों के साथ शोभायात्रा में शामिल हुआ। उसी दौरान असलम और उसके साथी शोभायात्रा में शामिल होकर लोगों से बहस करने लगे। बहस करने के पश्चात असलम ने पिस्तौल निकालकर फायरिंग कर दी जिससे गोली एएसआई के लग गई।
#जहांगीरपुरी में घटित हिंसा के संदर्भ में शुरुआती जांच में अब तक 14 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। फायरिंग करने वाला व्यक्ति भी पकड़ा गया है और उससे इस्तेमाल की गई पिस्तौल बरामद की गई है। बाकी उपद्रवियों की पहचान जारी है। #Jahangirpuri#DelhiPoliceUpdates
— Delhi Police (@DelhiPolice) April 17, 2022
उन्होंने कहा कि फायरिंग करने के बाद आगजनी की गई और कई गाड़ियों को तोड़ा भी गया। साथ ही कहा कि फायरिंग की हुई पिस्तौल असलम से बरामद कर ली गई है बाकी और लोगों की पहचान की जा रही है। इसके अलावा कहा कि पुलिस प्रशासन को 100 से ज्यादा वीडियो बरामद हुए हैं उसी के आधार पर लोगों की पहचान भी की जा रही है।
इसे भी पढ़ें-
Delhi Jahangirpuri violence: हनुमान जयंती के दिन हुई हिंसा में अब तक 14 गिरफ्तार
