मेरठ: युवती से शादी करनी थी, इसलिए भाई का किया मर्डर, धड़ से अलग की गर्दन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मेरठ। जिले में 14 साल के बच्चे की हत्या का मामला सामने आया है। एक हत्यारे को बच्चे की बहन से शादी करनी थी। वह परिवार के साथ शादी के विरोध में था। इसलिए, हत्यारे ने अपने साथी के साथ मिलकर उसकी बेरहमी से मार दिया। शुक्रवार को किशोर का सिर कटा शव मिला था। …

मेरठ। जिले में 14 साल के बच्चे की हत्या का मामला सामने आया है। एक हत्यारे को बच्चे की बहन से शादी करनी थी। वह परिवार के साथ शादी के विरोध में था। इसलिए, हत्यारे ने अपने साथी के साथ मिलकर उसकी बेरहमी से मार दिया। शुक्रवार को किशोर का सिर कटा शव मिला था। इसके बाद रविवार को पुलिस ने शव से कुछ ही दूर पर एक झाड़ी में सिर भी बरामद कर लिया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

मामला मेरठ के जानी थाना इलाके का है। यहां शनिवार को 14 साल के एक किशोर की गर्दन काटकर हत्या कर दी गई। शव सिवालखास के जंगल में मिला है। किसान जब अपने खेत में सिंचाई करने पहुंचा तो उसने देखा कि एक बच्चे का शव बिना गर्दन के पड़ा है। किशोर की हत्या करने वाले दोनों हत्यारोपी नदीम और फैजल को पुलिस ने पकड़ लिया है।

गन्ने के खेत में मिली गर्दन

इंस्पेक्टर जानी संजय वर्मा ने बताया कि शव मिलने के दो घंटे बाद किशोर की शिनाख्त क्षेत्र के ही रहने वाले के रूप में हुई। सिर की तलाश के लिए 150 पुलिसकर्मी और 300 ग्रामीण जंगल में लगे थे। पूरे क्षेत्र में कांबिंग की गई। जहां बिना सिर के कटा हुआ शरीर मिला था, उससे कुछ दूरी पर गन्ने के खेत में गर्दन मिली है।

बेल्ट से बहुत बुरी तरह से पीटा

एसपी देहात केशव कुमार ने बताया कि पुलिस ने दोनों हत्यारोपियों नदीम और फैजल निवासी सिवालखास को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस की पूछताछ में आरोपी नदीम और फैजल ने बताया कि दोनों शुक्रवार शाम को किशोर को ले गए थे। कस्बे से बाहर ले जाकर अंधेरा होने पर उसे बेल्ट से बहुत बुरी तरह से पीटा। हाथ जोड़कर किशोर माफी मांगता रहा, लेकिन दोनों आरोपी बेल्ट से पीटते रहे।

किशोर की बहन से शादी करना चाहता था नदीम

नदीम ने किशोर से कहा था कि तेरी बहन सिर्फ मेरी ही होकर रहेगी। इसका किशोर ने विरोध किया था। इसी को लेकर दोनों ने किशोर का अपहरण कर हत्या को अंजाम दिया। हत्या के समय फैसल ने किशोर का हाथ पकड़ा और नदीम ने पीछे से धारदार हथियार से गर्दन काट दी। गर्दन को शरीर से अलग कर दिया। इसके बाद शव और सिर अलग-अलग जगहों पर गन्ने के खेत में फेंक दिए।

आरोपी नदीम और फैजल ने बताया कि किशोर की बड़ी बहन है। किशोर की बहन से पहले कस्बे के ही रहने वाले फैसल से दोस्ती थी। इसके बाद नदीम से भी दोस्ती हो गई।

पुलिस ने बताया कि नदीम किशोर की बहन से शादी करना चाहता था। उसका अवैध संबंध भी था। इस पर किशोर और उसका परिवार विरोध करता था। इसी के चलते नदीम ने अपने पड़ोसी और दोस्त फैजल के साथ मिलकर प्रेमिका के भाई को मौत के घाट उतार दिया। एसपी देहात केशव कुमार का कहना है कि किशोर का सिर बरामद कर लिया है। पुलिस इसमें आगे की कार्रवाई कर रही है।

पढ़ें-संभल: श्रीराम के भजनों पर थिरके श्रद्धालु, झांकियों ने मोहा मन

संबंधित समाचार