गोरखपुर: पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर की सपा ने मनाई जयंती, पुष्प अर्पित कर दी श्रद्धांजलि

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

गोरखपुर। समाजवादी नेता, विद्वान लेखक, प्रखर वक्ता एवं भारत के पूर्व प्रधानमंत्री स्व. चंद्रशेखर सिंह की जयंती आज समाजवादी पार्टी के बेतियाहाता स्थित कार्यालय पर मनाई गई। इस दौरान नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी तथा उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डाला। सपा जिलाध्यक्ष अवधेश यादव ने …

गोरखपुर। समाजवादी नेता, विद्वान लेखक, प्रखर वक्ता एवं भारत के पूर्व प्रधानमंत्री स्व. चंद्रशेखर सिंह की जयंती आज समाजवादी पार्टी के बेतियाहाता स्थित कार्यालय पर मनाई गई। इस दौरान नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी तथा उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डाला।

सपा जिलाध्यक्ष अवधेश यादव ने कहा कि भारत के पहले समाजवादी प्रधानमंत्री के रूप में उन्हें हमेशा याद किया जाएगा। विद्यार्थी जीवन के बाद वह समाजवादी राजनीति में सक्रिय हुए और 1962 में राज्य सभा के सदस्य बने। उन्होंने समाजवादी जनता पार्टी (राष्ट्रीय) का नेतृत्व किया तथा बलिया संसदीय क्षेत्र से आठ बार लोकसभा का प्रतिनिधित्व किया। वे सभी जाति धर्म के लोगों के प्रिय नेता थे।

उन्होंने हमेशा किसानों एवं गरीबों की आवाज संसद में उठाई और उनके लिए कार्य किया। पूर्व प्रधानमंत्री रिश्तों को जीना जानते थे। उनकी जयंती पर शत-शत नमन।

इस दौरान प्रमुख रुप से जिलाध्यक्ष अवधेश यादव, नगीना प्रसाद साहनी, संजय पहलवान, मैंना भाई, सुरेंद्र निषाद, अर्जुन यादव, चंद्रभान यादव, प्रदीप यादव,इंद्रेश यादव, वीरेंद्र यादव, धनुषधारी पांडे, राज किशोर सिंह,मुकुल आनंद, धर्मेंद्र यादव, मुकेश सिंह,बालेंद्र यादव, शंभू साहनी, जय हिंद, उत्तम यादव आदि मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें-गोरखपुर: चौरीचौरा पुलिस गोतस्करों की मुठभेड़ में एक गिरफ्तार, 27 गोवंशी बरामद

संबंधित समाचार