रायबरेली: पुरानी रंजिश में तीन दलितों को बेरहमी से पीटा, एक की हालत गंभीर
रायबरेली। पुरानी रंजिश को लेकर तीन दलितों पर रविवार को दबंगों का कहर टूटा है। जिसमे एक की हालत गंभीर है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। मामला क्षेत्र के गांव तुमटहर का है। गांव के सुंदर का आरोप है कि उनके गांव के कुछ लोग उनसे पुरानी रंजिश रखते हैं। रविवार को वह अपने …
रायबरेली। पुरानी रंजिश को लेकर तीन दलितों पर रविवार को दबंगों का कहर टूटा है। जिसमे एक की हालत गंभीर है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है।
मामला क्षेत्र के गांव तुमटहर का है। गांव के सुंदर का आरोप है कि उनके गांव के कुछ लोग उनसे पुरानी रंजिश रखते हैं। रविवार को वह अपने खेत से गेहूं तांगा पर लेकर अपने घर आए थे। इसी बीच पहले से घात लगाए बैठे दबंगों ने उन पर लाठी डंडा से हमला कर दिया।
जिससे उनका सिर फट गया और वह जमीन पर गिर पड़े। उनके बचाव में आए उनके परिवार के रामबाबू और छोटा को भी बुरी तरह मारपीट कर घायल कर दिया गया है। घटना के बाद सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस सभी घायलों को सीएचसी लाई हैं। जहां प्राथमिक उपचार के बाद सुंदर को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। कोतवाल बृजेश सिंह ने बताया कि मामले में दलित उत्पीड़न समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज करके आरोपियों की तलाश की जा रही है।
यह भी पढ़ें- बरेली: पुरानी रंजिश में लाठी डंडो से पीटा, रिपोर्ट
