बहराइच: सड़क के किनारे युवक का मिला शव, नहीं हुई शिनाख्त

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बहराइच। दरगाह शरीफ थाना क्षेत्र के मल्हीपुर रोड पर सड़क के किनारे एक युवक का शव मिला। सूचना पाकर पुलिस पहुंच गई। मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेज दिया है। दरगाह शरीफ थाना क्षेत्र के मल्हीपुर रोड पर पेट्रोल टंकी संचालित है। रविवार दोपहर में एक 40 वर्षीय …

बहराइच। दरगाह शरीफ थाना क्षेत्र के मल्हीपुर रोड पर सड़क के किनारे एक युवक का शव मिला। सूचना पाकर पुलिस पहुंच गई। मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेज दिया है।

दरगाह शरीफ थाना क्षेत्र के मल्हीपुर रोड पर पेट्रोल टंकी संचालित है। रविवार दोपहर में एक 40 वर्षीय युवक का शव राहगीरों ने देखा। पुलिस को लोगों ने जानकारी दी। थानाध्यक्ष मनोज कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने मृतक की पहचान कराई, लेकिन उसकी शिनाख्त नहीं हो सकी है। थानाध्यक्ष ने बताया कि युवक की मौत स्वाभाविक है। वह नशेड़ी लग रहा है। हो सकता है कि जिस मादक पदार्थ का सेवन करता हो, न मिलने से मौत हुई हो या अधिक सेवन से भी जान जा सकती है।

फिलहाल मृतक की फोटो पहचान के लिए जिले के अन्य थानों में भेजी गई है।

पढ़ें-बहराइच: पीएचसी पर लगा मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेला, सेहत जांचने के बाद बांटी दवा

संबंधित समाचार