IPL 2022, PBKS Vs SRH : शिखर धवन के प्राइवेट पार्ट पर लगी गेंद, दर्द से कराहते हुए मैदान पर ही लेट गए

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग 2022 का 28वां मुकाबला पंजाब किंग्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच नवी मुंबई के डीवाई पाटिल स्पोर्ट्स स्टेडियम में दोपहर 3:30 बजे से खेला जा रहा है। मयंक अग्रवाल के चोटिल होने के चलते शिखर धवन इस मैच में पंजाब की कप्तानी कर रहे हैं। मैच का पहला …

नई दिल्ली। नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग 2022 का 28वां मुकाबला पंजाब किंग्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच नवी मुंबई के डीवाई पाटिल स्पोर्ट्स स्टेडियम में दोपहर 3:30 बजे से खेला जा रहा है। मयंक अग्रवाल के चोटिल होने के चलते शिखर धवन इस मैच में पंजाब की कप्तानी कर रहे हैं। मैच का पहला ओवर भुवनेश्वर कुमार ने डाला, जिसमें एक दिलचस्प वाकया देखने को मिला। दरअसल, उस ओवर में चौथी गेंद को फ्लिक करने के कोशिश में गेंद शिखर धवन के बल्ले के अंदरूनी किनारे से लगकर उनके प्राइवेट पार्ट पर जा लगी। धवन इसके चलते काफी तकलीफ में दिखाई दिए और वह मैदान पर ही लेट गए। फिर टीम के फिजियो ने मैदान पर आकर धवन का उपचार किया।

10 मिनट तक रुका रहा गेम आखिरकार 10 मिनट मिनट के लंबे इंतजार के बाद धवन खेलने के लिए फिर से अपने पैरों पर खड़े हो पाए।

धवन छह हजार रन के करीब
धवन इंडियन प्रीमियर लीग के इतिहास में दूसरे सबसे अधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं। धवन आईपीएल करियर में 6000 रन पूरा करने से महज 11 रन दूर हैं। धवन ने अबतक 198 आईपीएल मुकाबलों में 34.81 की औसत से 5989 रन बनाए हैं। इस दौरान उनके बल्ले से दो शतक और 44 अर्धशतक निकले। शिखर धवन आईपीएल 2022 की नीलामी में खरीदे जाने वाले पहले खिलाड़ी थे। नीलामी में धवन को पंजाब किंग्स ने 8.25 करोड़ रुपए में खरीदा था। इससे पहले धवन आईपीएल के पिछले तीन सत्रों में दिल्ली कैपिटल्स (DC)की टीम का हिस्सा थे।

ये भी पढ़ें : IPL 2022 : आईपीएल की दीवानगी, चोरी-छिपे भारत में घुसा बांग्लादेशी नागरिक, वापस भेजा

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

कानपुर में लोन डिफॉल्ट पर एक्शन : बैंक ने लगाया लैदर फैक्ट्री पर ताला, बकाया न चुकाने पर लिया कब्जा
Barabanki News: श्रावण से पहले शिव मंदिरों की विद्युत सुरक्षा दुरुस्त करने के निर्देश, डीएम बोले- लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं होगी
NEET विवाद: सरकार-CJP वार्ता के बाद बढ़ी उम्मीदें, सरकार ने मानी 3 में से 2 मांगे; क्या होगा धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा?
Gonda News:चलती ट्रेन में गूंजी किलकारी, बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में महिला ने दिया बच्चे को जन्म
CJP Protest: सीजेपी-सरकार वार्ता खत्म, तीन प्रमुख मांगें सरकार के सामने रखीं; धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर फैसला कल संभव