आजमगढ़: धर्म परिवर्तन कराने के मामले में पुलिस ने चार आरोपियों को किया गिरफ्तार

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

आजमगढ़। यूपी के आजमगढ़ में धर्म परिवर्तन कराने का मामला सामने आया है। पुलिस ने चार आरोपियों को अरेस्ट किया है। आरोपी को लेकर पुलिस का कहना है कि यह भागने की फिराक में थे, लेकिन उन्हें वक्त रहते पकड़ लिया गया। पुलिस आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई कर आगे की जांच कर रही है। एसपी …

आजमगढ़। यूपी के आजमगढ़ में धर्म परिवर्तन कराने का मामला सामने आया है। पुलिस ने चार आरोपियों को अरेस्ट किया है। आरोपी को लेकर पुलिस का कहना है कि यह भागने की फिराक में थे, लेकिन उन्हें वक्त रहते पकड़ लिया गया। पुलिस आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई कर आगे की जांच कर रही है।

एसपी अनुराग आर्य ने बताया कि चारों आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में चालान किया गया है। पूछताछ के दौरान पता चला की आरोपियों की पहचान दिल्ली के निवासी संतोष चौधरी, चंद्रदेव हरिजन है जो निवासी बनकट थाना तहबरपुर, रीना देवी पत्नी चंद्रिका राम निवासी मोलनापुर थाना सरायमीर और गीता देवी पत्नी सुग्रीव निवासी अंडाखोर थाना बिलरियागंज के रूप में हुई है। इसके अलावा अज्ञात शख्स के खिलाफ भी केस दर्ज किया गया है।

अंडाखोर गांव में शनिवार को बड़े पैमाने पर धर्म परिवर्तन कराने का प्रयास किया गया। इसके लिए भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। पुलिस को एक शख्स ने इसकी जानकारी दी और बताया कि आरोपी नया चौक पर मौजूद हैं और भागने की कोशिश कर रहे हैं। इस पर पुलिस तुरंत बताए गए स्थान पर पहुंची और चारों आरोपियों को अरेस्ट कर लिया।

यह भी पढ़ें-आजमगढ़: DM के निर्देश पर चमकने लगे कोइरिया के पोखरे

संबंधित समाचार